सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Retired inspector and his son beaten by youths

Aligarh News: सेवानिवृत्त दरोगा व बेटे को युवकों ने पीटा, तमंचे से किया फायर, सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Thu, 05 Mar 2026 11:24 AM IST
विज्ञापन
सार

सेवानिवृत्त दरोगा व उनके बेटा घर पर थे। आरोप है कि सात युवक हथियार लेकर डकैती के उद्देश्य से घर में घुस आए। बाप-बेटे का पीट दिया। बेटे की कमर पर चाकू से वार कर दिया और दायां हाथ तोड़ दिया। जान से मारने की नीयत से तमंचे से फायर भी किया।

Retired inspector and his son beaten by youths
पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

अलीगढ़ के थाना महुआखेड़ा क्षेत्र में सेवानिवृत्त दरोगा व उनके बेटे को सात युवकों ने बुरी तरह पीटा। तमंचे से फायर कर जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

Trending Videos


रामघाट रोड पीएसी स्थित गीता विहार काॅलोनी निवासी सेवानिवृत्त उपनिरीक्षक बलवीर सिंह ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि 1 मार्च की रात वह अपने घर पर थे। तभी अचानक अभिषेक, उसका भाई शिवम, कुलदीप, सोनू, उदय, बादल, संदीप निवासी सुखरावली, महुआखेड़ा हथियार लेकर डकैती के उद्देश्य से घर में घुस आए।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि उन्होंने बलवीर सिंह को बुरी तरह पीटा। उनका एक दांत तोड़ दिया। तमंचे से फायर कर घर की रेलिंग के शीशे तोड़ दिए। चीख-पुकार पर पहुंची बेटों की पत्नियों से अभद्रता की। इसके बाद बेटे के साथ शिकायत के लिए थाने जाने पर रास्ते में आरोपियों ने घेर लिया और दोनों को पीटा। बेटे की कमर पर चाकू से वार कर दिया और दायां हाथ तोड़ दिया। जान से मारने की नीयत से तमंचे से फायर कर दिया। सीओ बन्नादेवी कमलेश कुमार ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed