सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   neighbor shot in the leg during a clash between two groups in Shahjahanpur

Shahjahanpur News: दो पक्षों के बीच हुई फायरिंग, शोर सुनकर बाहर आए पड़ोसी के पैर में लगी गोली

संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: Mukesh Kumar Updated Thu, 05 Mar 2026 03:32 PM IST
विज्ञापन
सार

शाहजहांपुर के चौक कोतवाली क्षेत्र में होली के दिन दो पक्षों में विवाद हो गया। दोनों ओर से कई राउंड फायरिंग की गई। इस दौरान शोर सुनकर घर से बाहर आए पड़ोसी के पैर में गोली लग गई, जिससे वह घायल हो गए। 

neighbor shot in the leg during a clash between two groups in Shahjahanpur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

शाहजहांपुर के चौक कोतवाली क्षेत्र के गांव नवादा इंदेपुर में दो पक्षों में फायरिंग हो गई। शोर शराबा सुनकर घर के बाहर आए पड़ोसी सुरेश राठौर के पैर में गोली लग गई। आनन-फानन उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।

Trending Videos


गांव नवादा इंदेपुर निवासी दो पक्षों के बीच पुराना विवाद चल रहा है। बुधवार को दोनों पक्षों के बीच फिर से विवाद होने लगा। विवाद बढ़ने पर दोनों ओर से कई राउंड फायर हुए। शोर शराबा सुनकर पड़ोस में रहने वाले सुरेश राठौर घर के बाहर आए तो एक गोली उनके दाहिने पैर में जा लगी। सुरेश पानीपत हरियाणा में एक निजी कंपनी में कार्य करते हैं। वह होली के मौके पर घर आए हुए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गोली लगने के बाद परिवार वाले उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज ले गए। जहां प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। मामले में कोई तहरीर पुलिस को नहीं दी गई है। इंस्पेक्टर कोतवाली अश्वनी सिंह ने बताया कि सूचना पर पुलिस मौके पर गई थी। कोई तहरीर नहीं दी गई है। यदि तहरीर आती है तो रिपोर्ट दर्ज कराकर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed