सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Actor Rajpal Yadav celebrated Holi in his village in Shahjahanpur

UP News: शाहजहांपुर में अभिनेता राजपाल यादव ने अपने गांव में मनाई होली, ग्रामीणों के साथ किया डांस

संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: Mukesh Kumar Updated Thu, 05 Mar 2026 03:55 PM IST
विज्ञापन
सार

फिल्म अभिनेता राजपाल यादव ने अपने पैतृक गांव कुंडरा में गांववालों के साथ होली खेली। इस दौरान उन्होंने गांववालों के साथ जमकर डांस किया। 

Actor Rajpal Yadav celebrated Holi in his village in Shahjahanpur
अभिनेता राजपाल यादव ने किया डांस - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार

फिल्म अभिनेता राजपाल यादव फिल्म की शूटिंग के बीच शाहजहांपुर जिले में अपने पैतृक गांव कुंडरा में होली खेलने पहुंचे। उन्होंने होलिका में आखत डालने के साथ ही ग्रामीणों के साथ होली खेली। राजपाल यादव ने 'होरी खेले रघुवीरा अवध में...' गाने पर गांववालों के साथ जमकर डांस किया। कुछ दिन पहले अभिनेता अपनी भतीजी की शादी में यहां आए थे। 

Trending Videos


बुधवार को तड़के ही अभिनेता राजपाल यादव अपने गांव में पहुंच गए थे। उन्होंने गांव में होलिका में आखत डाले। इसके बाद अपने आवास पर आने वालों से मुलाकात की। शहर समेत आसपास के लोग भी उनसे मिलने पहुंचे। लोगों के गुलाल लगाकर अभिनेता ने उन्हें बधाई दी। इसके बाद होली गीतों पर नृत्य किया। उन्होंने गांव के लोगों के साथ भी डांस किया। लोगों के साथ फोटो भी खिंचवाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

होली के रंग में सराबोर पूर्व विधायक भी थिरके
सपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व विधायक रोशन लाल वर्मा होली पर समर्थकों के साथ खूब थिरके। उन्होंने गीतों पर डांस कर धूम मचा दी। उन्होंने समर्थकों को गुलाल लगाकर होली की बधाई दी। होली के मौके पर पूर्व विधायक रोशन लाल वर्मा ने आखत डालने के बाद समर्थकों के साथ त्योहार मनाया। पहले अपने आवास पर लोगों से मुलाकात की। 

उसके बाद होली मिलने के लिए कस्बे में चले गए। इस बीच एक जगह पर डीजे बजता मिल गया। जहां उन्होंने पूर्व विधायक भी पहुंच गए। उन्होंने समर्थकों के साथ गीतों पर खूब डांस किया। रंगों से सराबोर पूर्व विधायक का डांस करते हुए वीडियो वायरल हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed