{"_id":"69a957f9a39476c04f07a721","slug":"video-krishna-rathore-said-hearing-ability-can-be-affected-by-using-mobile-and-headphones-at-high-volume-2026-03-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"सिरमौर: कृष्णा राठौर बोली- तेज आवाज में मोबाइल और हेडफोन के उपयोग से प्रभावित हो सकती है सुनने की क्षमता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिरमौर: कृष्णा राठौर बोली- तेज आवाज में मोबाइल और हेडफोन के उपयोग से प्रभावित हो सकती है सुनने की क्षमता
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग खंड धगेड़ा की ओर से विश्व श्रवण दिवस के उपलक्ष्य पर राजकीय उच्च विद्यालय कैंट में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। खंड चिकित्सा अधिकारी के निर्देशानुसार आयोजित इस कार्यक्रम में दौरान विद्यार्थियों को श्रवण स्वास्थ्य के महत्व और कानों की देखभाल से जुड़ी आवश्यक जानकारियां दी गईं। स्वास्थ्य शिक्षिका कृष्णा राठौर ने कहा कि सुनने की क्षमता मानव जीवन के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। इसलिए कानों की सुरक्षा और स्वच्छता का विशेष ध्यान रखना चाहिए। उन्होंने बताया कि आजकल युवाओं में तेज आवाज में मोबाइल सुनने और हेडफोन का लंबे समय तक उपयोग करने की आदत बढ़ रही है। इससे सुनने की क्षमता पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। उन्होंने कहा कि कान में किसी भी प्रकार की नुकीली वस्तु डालने से बचना चाहिए। इसके अलावा यदि कान में दर्द, संक्रमण, सीटी जैसी आवाज सुनाई देना या सुनने में परेशानी जैसी समस्या हो तो तुरंत चिकित्सक से जांच करवाएं, ताकि समय रहते उपचार संभव हो सके। राठौर ने बताया कि विश्व श्रवण दिवस मनाने का उद्देश्य लोगों को सुनने से संबंधित समस्याओं के प्रति जागरूक करना और समय पर उपचार के लिए प्रेरित करना है। सही जानकारी और सावधानी बरतकर श्रवण संबंधी कई समस्याओं से बचा जा सकता है। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को कानों की स्वच्छता बनाए रखने, तेज आवाज से बचने और नियमित स्वास्थ्य जांच करवाने के बारे में भी जानकारी दी गई। विद्यार्थियों ने भी श्रवण स्वास्थ्य से जुड़े विभिन्न प्रश्न पूछकर अपनी जिज्ञासाएं दूर कीं। इस अवसर पर विद्यालय के कार्यवाहक मुख्याध्यापक संजीव सैनी के अलावा अध्यापक प्रीति, अंजना, सुमन आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।