सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   IGCAR Recruitment 2026 Notification Released for 50 JRF Vacancies, Apply Online Now

IGCAR JRF Vacancy: आईसीएमआर में निकली जूनियर रिसर्च फेलो की भर्ती, कौन कर सकता है आवेदन? जानें सभी शर्तें

जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Shahin Praveen Updated Tue, 23 Jun 2026 05:33 PM IST
विज्ञापन
सार

IGCAR JRF Recruitment 2026: आईजीसीएआर भर्ती 2026 के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी गई है। इस भर्ती अभियान के तहत जूनियर रिसर्च फेलो के कुल 50 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

IGCAR Recruitment 2026 Notification Released for 50 JRF Vacancies, Apply Online Now
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepik
विज्ञापन

विस्तार

IGCAR JRF Vacancy 2026: इंदिरा गांधी परमाणु अनुसंधान केंद्र (IGCAR), कलपक्कम ने जूनियर रिसर्च फेलो (JRF) के 50 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। ये पद भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान और इंजीनियरिंग विज्ञान विषयों से जुड़े हैं। इस भर्ती के लिए केवल भारतीय नागरिक आवेदन कर सकते हैं।



आवेदन प्रक्रिया 22 जून 2026 से शुरू हो चुकी है और उम्मीदवार 13 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं। आवेदन करने के लिए अधिकतम आयु सीमा 28 वर्ष निर्धारित की गई है। इच्छुक अभ्यर्थी IGCAR की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्या है आवेदन की शर्तें?

श्रेणी शैक्षणिक योग्यता अतिरिक्त शर्त
A - भौतिकी भौतिकी में M.Sc./इंटीग्रेटेड M.Sc. बीएससी में रसायन विज्ञान और M.Sc. में गणितीय भौतिकी/न्यूमेरिकल मेथड्स
A - सामग्री विज्ञान सामग्री विज्ञान/मटेरियल्स साइंस एंड इंजीनियरिंग में M.Sc. बीएससी में भौतिकी, रसायन विज्ञान और गणित
A - रसायन विज्ञान रसायन विज्ञान में M.Sc./इंटीग्रेटेड M.Sc. बीएससी में भौतिकी और गणित
A - विकिरण भौतिकी विकिरण भौतिकी में M.Sc.  बीएससी में भौतिकी/रसायन विज्ञान व गणित, M.Sc. में गणितीय भौतिकी
B परमाणु अभियांत्रिकी/परमाणु विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी में M.Tech./M.E. कोई अतिरिक्त शर्त नहीं
C संबंधित इंजीनियरिंग में B.E./B.Tech./B.Sc. Engg. GATE कट-ऑफ से अधिक स्कोर पर सीधे इंटरव्यू
D भौतिकी/रसायन विज्ञान या संबंधित विषय में M.E./M.Tech. वैध GATE स्कोर जरूरी, नहीं होने पर स्क्रीनिंग टेस्ट

IGCAR JRF 2026: आवश्यक दस्तावेज

  • जन्म तिथि का प्रमाण (आधार कार्ड, पैन कार्ड, पासपोर्ट, वोटर आईडी या ड्राइविंग लाइसेंस)
  • 10वीं से लेकर सभी शैक्षणिक प्रमाण पत्र और मार्कशीट
  • अनुभव प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • SC/ST/OBC श्रेणी प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • दिव्यांगता (PwBD) प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • सरकारी/पीएसयू/स्वायत्त संस्थान में कार्यरत उम्मीदवारों के लिए NOC
  • GATE, UGC-CSIR NET या JEST स्कोर कार्ड (यदि दावा किया गया हो)
  • सभी दस्तावेजों की मूल प्रति और एक स्व-सत्यापित (Self-Attested) फोटोकॉपी

कितना मिलेगा वेतन?

चयनित उम्मीदवारों को होमी भाभा राष्ट्रीय संस्थान (HBNI) के तहत पीएचडी कार्यक्रम में प्रवेश दिया जाएगा। रिसर्च के दौरान उन्हें हर महीने 25,000 से 42,000 रुपये तक की फेलोशिप (वजीफा) मिलेगी। 

IGCAR JRF Recruitment 2026: कैसे करें आवेदन?

  • सबसे पहले IGCAR की आधिकारिक वेबसाइट igcar.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर JRF Recruitment 2026 के लिंक पर क्लिक करें।
  • New Registration करके आवश्यक विवरण दर्ज करें।
  • रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड की मदद से लॉगिन करें।
  • आवेदन फॉर्म में व्यक्तिगत, शैक्षणिक और अन्य जरूरी जानकारी भरें।
  • पासपोर्ट साइज फोटो, हस्ताक्षर और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
  • आवेदन पत्र को अंतिम रूप से सबमिट करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed