सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   IIT Kanpur Non-Teaching Recruitment 2026: Apply Online for Various Posts

IIT Vacancy 2026: आईआईटी कानपुर में निकली गैर-शिक्षण पदों पर भर्ती, कौन कर सकता है आवेदन? जानें सभी शर्तें

जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Shahin Praveen Updated Thu, 04 Jun 2026 04:32 PM IST
विज्ञापन
सार

IIT Recruitment 2026: आईआईटी कानपुर ने में गैर-शिक्षण पदों पर बड़ी भर्ती निकाली है। इस भर्ती में विभिन्न पदों के लिए योग्य उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इन पदों के लिए अलग-अलग योग्यता और अनुभव की शर्तें तय की गई हैं।

IIT Kanpur Non-Teaching Recruitment 2026: Apply Online for Various Posts
(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार

IIT Vacancy 2026: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान कानपुर (IIT कानपुर) ने प्रशासनिक और तकनीकी पदों के लिए भर्ती अधिसूचना जारी की है। इस भर्ती में कुल 80 पद भरे जाएंगे, जो उम्मीदवार जरूरी योग्यता रखते हैं, वे IIT कानपुर की आधिकारिक वेबसाइट iitk.ac.in/recruitment पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Trending Videos


ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 3 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है।
 

पद का नाम कुल पद
अधीक्षण अभियंता (सिविल) 1
उप पंजीयक 3
कार्यकारी अभियंता (सिविल) 1
सहायक कार्यकारी अभियंता (विद्युत) 1
सहायक रजिस्ट्रार 2
सहायक परामर्शदाता 2
हॉल प्रबंधन अधिकारी (हॉस्पिटैलिटी ट्रैक) 1
मेडिकल अधिकारी 3
कनिष्ठ अधीक्षक (संस्थान / विधि / लेखा) 11
जूनियर तकनीकी अधीक्षक (विभिन्न पद) 6
कनिष्ठ सहायक 21
जूनियर तकनीशियन (विभिन्न विभाग) 28

 

क्या है आवेदन की शर्तें?

  • समूह A (पद 1-8): इसके लिए उम्मीदवार के पास संबंधित विषय में मास्टर या ग्रेजुएशन डिग्री होनी चाहिए। इसके साथ हर पद के लिए तय किया गया कार्य अनुभव भी जरूरी है। इस श्रेणी में अधिकतम आयु 45 वर्ष तय की गई है (आवेदन की अंतिम तारीख के आधार पर)।
  • समूह B (पद 9-10): इन पदों के लिए संबंधित क्षेत्र में ग्रेजुएट, पोस्ट ग्रेजुएट या डिप्लोमा होना चाहिए और साथ ही जरूरी अनुभव भी होना चाहिए। इस श्रेणी में अधिकतम आयु सीमा 35 वर्ष है (आवेदन की अंतिम तिथि के अनुसार)।
  • समूह C (पद 11-12): इन पदों के लिए संबंधित विषय में कम से कम 3 साल की ग्रेजुएशन डिग्री या डिप्लोमा आवश्यक है। इस श्रेणी में अधिकतम आयु 30 वर्ष रखी गई है (आवेदन की अंतिम तिथि के आधार पर)।
विज्ञापन
विज्ञापन

कितना मिलेगा वेतन?

समूह वेतन स्तर वेतनमान
समूह A (स्तर 13) अधीक्षण अभियंता 1,23,100 रुपये - 2,15,900 रुपये
समूह A (स्तर 12) उप पंजीयक 78,800 रुपये - 2,09,200 रुपये
समूह A (स्तर 11) अधिशाषी अभियंता 67,700 रुपये - 2,08,700 रुपये
समूह A (स्तर 10) एईई/एआर/एसी/एचएमओ/एमओ 56,100 रुपये - 1,77,500 रुपये
समूह B (स्तर 6) जूनियर सुपरिटेंडेंट/जेटीएस 35,400 रुपये - 1,12,400 रुपये
समूह C (स्तर 3) जूनियर असिस्टेंट/जूनियर टेक्नीशियन 21,700 रुपये - 69,100 रुपये
विज्ञापन

ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले iitk.ac.in/recruitment वेबसाइट खोलें।
  • अपना नाम, जन्मतिथि, मोबाइल नंबर और ईमेल डालकर रजिस्ट्रेशन करें।
  • रजिस्ट्रेशन के बाद मिले आईडी और पासवर्ड से लॉगिन करें।
  • आवेदन फॉर्म में अपनी सभी जानकारी ध्यान से भरें।
  • अपनी फोटो और हस्ताक्षर स्कैन करके अपलोड करें।
  • सभी जानकारी अच्छे से जांच लें, क्योंकि बाद में बदलाव नहीं होगा।
  • ऑनलाइन माध्यम से आवेदन शुल्क जमा करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed