सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   UPSSSC Recruitment 2026: 1829 Vacancies for Auditor and Assistant Accountant

UPSSSC: यूपी में ऑडिटर और असिस्टेंट अकाउंटेंट की 1829 नौकरियां, 40 वर्ष की आयु वाले भी भर सकते हैं फॉर्म

जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Shahin Praveen Updated Thu, 04 Jun 2026 12:08 PM IST
विज्ञापन
सार

UPSSSC Recruitment 2026: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने ऑडिटर और असिस्टेंट अकाउंटेंट के 1829 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। इस भर्ती में 21 से 40 वर्ष तक के योग्य उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।

UPSSSC Recruitment 2026: 1829 Vacancies for Auditor and Assistant Accountant
UPSSSC Recruitment 2026 - फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक
विज्ञापन

विस्तार

UPSSSC Jobs 2026: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने राज्य के विभिन्न सरकारी विभागों में लेखा परीक्षक (Auditor) और सहायक लेखाकार (Assistant Accountant) के कुल 1829 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। इस भर्ती में वही उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं जिन्होंने PET-2025 परीक्षा दी है और निर्धारित योग्यता पूरी करते हैं।

इच्छुक उम्मीदवार 14 जुलाई 2026 से 3 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन और शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि भी 3 अगस्त 2026 है। उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos
विवरण जानकारी
आवेदन शुरू 14 जुलाई 2026
आवेदन की अंतिम तिथि 3 अगस्त 2026
शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि 3 अगस्त 2026
फॉर्म संशोधन की अंतिम तिथि 10 अगस्त 2026

कौन कर सकता है आवेदन?

सहायक लेखाकार पद के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से बी.कॉम (वाणिज्य) की डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा, लेखांकन में स्नातकोत्तर डिप्लोमा (PG Diploma in Accounting) रखने वाले अभ्यर्थी भी आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से 'ओ' लेवल कंप्यूटर डिप्लोमा भी होना आवश्यक है।

वहीं, लेखापरीक्षक (ऑडिटर) पद के लिए उम्मीदवार का बी.कॉम या समकक्ष डिग्रीधारी होना जरूरी है। साथ ही, उसके पास 'ओ' लेवल कंप्यूटर डिप्लोमा होना चाहिए और लेखाकार स्तर का लेखांकन (Accounting) का ज्ञान भी होना आवश्यक है। उम्मीदवार की आयु 1 जुलाई 2026 को 21 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
 

देखें रिक्तियों का विवरण

विभाग पद कुल रिक्तियां
उत्तर प्रदेश आंतरिक लेखापरीक्षा एवं लेखा निदेशालय सहायक लेखाकार 609
नगर निगम निदेशालय, उत्तर प्रदेश सहायक लेखाकार 600
यूपी आवास एवं विकास परिषद सहायक लेखाकार 156
निदेशालय, स्थानीय निधि लेखापरीक्षा परीक्षा (सामान्य) लेखा परीक्षक 148
निदेशालय, स्थानीय निधि लेखापरीक्षा परीक्षा (विशेष) लेखा परीक्षक 14
यूपी वन निगम सहायक लेखाकार 67
नगर निगम निदेशालय, उत्तर प्रदेश लेखा परीक्षक 60
यूपी राजकीय निर्माण निगम लिमिटेड सहायक लेखाकार 82
उत्तर प्रदेश राजकीय निर्माण निगम लिमिटेड (विशेष) सहायक लेखाकार 04
गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, मुरादाबाद सहायक लेखाकार 04
विभिन्न विश्वविद्यालय एवं कॉलेज सहायक लेखाकार/लेखा परीक्षक विभिन्न
उद्योग विकास विभाग (सामान्य) सहायक लेखाकार 68
उद्योग विकास विभाग (विशेष) सहायक लेखाकार 01


कैसे करें आवेदन?

  • सबसे पहले UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • लॉगिन करने के बाद PET-2025 की जानकारी दिखाई देगी।
  • जिस पद के लिए आवेदन करना है, उसे चुनें।
  • मांगी गई सभी जानकारी भरें और जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।
  • आवेदन शुल्क जमा करके फॉर्म सबमिट करें।
  • भविष्य के लिए आवेदन फॉर्म का प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed