सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   UPSSSC Excise Constable Recruitment 2026: Applications Open for 722 Posts, Salary Up to 63,200

UPSSSC Vacancy 2026: आबकारी कांस्टेबल के 722 पदों पर आवेदन शुरू, PET-2025 का स्कोरकार्ड जरूरी; वेतन 63,200 तक

जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Shahin Praveen Updated Thu, 04 Jun 2026 11:40 AM IST
विज्ञापन
सार

UPSSSC Recruitment 2026: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने आबकारी कांस्टेबल (आबकारी सिपाही) के 722 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक और पात्र अभ्यर्थी निर्धारित तिथि तक आयोग की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

UPSSSC Excise Constable Recruitment 2026: Applications Open for 722 Posts, Salary Up to 63,200
(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार

UPSSSC Vacancy 2026: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने आबकारी कांस्टेबल (आबकारी सिपाही) के 722 पदों पर भर्ती के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिए हैं। केवल वे अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं जिन्होंने PET-2025 में भाग लिया हो और उनके पास वैध स्कोरकार्ड हो।

Trending Videos

रिक्तियों का विवरण

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
वर्ग रिक्तियां (सामान्य) रिक्तियां (विशेष चयन) कुल
अनारक्षित (सामान्य) 246 46 292
अनुसूचित जाति (एससी) 128 14 142
अनुसूचित जनजाति (एसटी) 12 0 12
अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) 165 50 215
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) 61 0 61
कुल 612 110 722

क्या है आवेदन की सभी शर्तें?

  • उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से इंटरमीडिएट (10+2) या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।
  • राष्ट्रीय कैडेट कोर (NCC) का ‘बी’ प्रमाणपत्र रखने वाले अभ्यर्थियों को भी प्राथमिकता मिलेगी।
  • उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित की गई है। आयु की गणना 1 जुलाई 2026 के आधार पर की जाएगी।
  • आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।

वेतन

चयनित उम्मीदवारों की नियुक्ति वेतन मैट्रिक्स के लेवल-2 पर की जाएगी। प्रारंभिक वेतन 19,900 प्रति माह होगा। अधिकतम वेतन 63,200 प्रति माह तक मिलेगा। वेतन के साथ सरकार द्वारा निर्धारित महंगाई भत्ता (DA), मकान किराया भत्ता (HRA) एवं अन्य विभागीय भत्ते भी देय होंगे।

ऐसे करें आवेदन?

  • सबसे पहले UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर उपलब्ध Excise Constable Recruitment 2026 के लिंक पर क्लिक करें।
  • यदि पहले से पंजीकरण नहीं किया है, तो New Registration पर क्लिक करके रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
  • रजिस्ट्रेशन के दौरान मांगी गई व्यक्तिगत जानकारी दर्ज कर यूजर आईडी और पासवर्ड प्राप्त करें।
  • प्राप्त लॉगिन क्रेडेंशियल्स की मदद से पोर्टल में लॉगिन करें।
  • निर्धारित आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें।
  • आवेदन फॉर्म का पूर्वावलोकन (Preview) कर सभी जानकारियों की जांच कर लें।
  • सभी विवरण सही पाए जाने पर फॉर्म सबमिट करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed