भारतीय तटरक्षक बल ने असिस्टेंट कमांडेंट पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। इंडियन कोस्ट गार्ड (ICG) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट joinindiancoastguard.gov.in पर असिस्टेंट कमांडेंट भर्ती के लिए नोटिफिकेशन निकाला है। योग्य और इच्छुक अभ्यर्थी इन रिक्तियों के लिए 4 जुलाई से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।
भारतीय तटरक्षक बल: असिस्टेंट कमांडेंट पदों की भर्तियां, 4 जुलाई से आवेदन शुरू
- इंडियन कोस्ट गार्ड ने joinindiancoastguard.gov.in पर असिस्टेंट कमांडेंट भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। योग्य और इच्छुक अभ्यर्थी इन रिक्तियों के लिए 4 जुलाई से आवेदन कर सकेंगे।
जनरल ड्यूटी और तकनीकी ्अधिकारी की भर्तियां
आईसीजी सहायक कमांडेंट अधिसूचना के मुताबिक, इस भर्ती प्रक्रिया के तहत जनरल ड्यूटी के 40 पदों को भरा जाएगा। वहीं, तकनीकी (इंजीनियरिंग और इलेक्ट्रिकल) अधिकारियों के 10 पदों भर भर्तियां की जाएंगी। आपको बता दें कि आईसीजी की ये रिक्तियां केवल पुरुष उम्मीदवारों के लिए हैं।
इसे भी पढ़ें-पंजाब रिमोट सेंसिंग सेंटर: विभिन्न पदों पर निकली नौकरियों के लिए 20 जुलाई तक करें आवेदन
पदों का विवरण
जनरल ड्यूटी - 40 पद
तकनीकी (इंजीनियरिंग/इलेक्ट्रिकल) - 10 पद
प्रारंभिक चयन बोर्ड (PSB) में उपस्थित होने के लिए योग्य उम्मीदवारों को ई-प्रवेश पत्र 20 जुलाई से जारी किए जाएंगे।
20 साल से लेकर 24 साल तक के युवा कर सकते हैं आवेदन
इन रिक्तियों के लिए 20 साल से लेकर 24 साल तक के युवा आवेदन कर सकते हैं। एससी/एसटी अभ्यर्थियों को आयु सीमा में 5 वर्ष की छूट दी गई है। वहीं, ओबीसी उम्मीदवारों के लिए आयुसीमा 3 वर्ष की छूट रखी गई।
सामान्य ड्यूटी (जीडी) पदों पर आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के स्नातक में 60 फीसदी नंबर मांगे गए हैं। इन विद्यार्थियों की बारहवीं कक्षा में गणित और भौतिकी विषय होने चाहिए। वहीं, तकनीकी पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास इंजीनियरिंग डिग्री होनी चाहिए। ऐसे अभ्यर्थियों के इंजीनियरिंग में 60 फीसदी अंक होने चाहिए।