इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनेल सेलेक्शन (आईबीपीएस) ने आरआरबी ऑफिसर स्केल-1, स्केल-2, स्केल-3 और ऑफिस असिस्टेंट (मल्टीपर्पज) के पदों पर भर्ती के लिए रिक्तियों की संख्या को फिर से बढ़ाते हुए 12,097 करते हुए अंतिम संशोधित अधिसूचना जारी कर दी है।
IBPS RRB 2021: संशोधित अधिसूचना जारी, अब 12 हजार पदों पर होगी भर्ती
अब अंतिम संशोधित अधिसूचना जारी करते हुए करीब दो हजार पद बढ़ा दिए गए हैं। इस बार आईबीपीएस की ओर से ऑफिसर स्केल ग्रुप ए और बी पदों तथा ऑफिस असिस्टेंट (मल्टीपर्पज) के लिए भर्ती आयोजित कर रहा है। आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।
| आईबीपीएस आरआरबी संशोधित भर्ती 2021 | ||||||
| पद नाम | श्रेणीनुसार आरक्षित पद | कुल पद | ||||
| एससी | एसटी | ओबीसी | ईडब्ल्यूएस | सामान्य | ||
| ग्रुप बी ऑफिस असिस्टेंट मल्टीपर्पज | 985 | 399 | 1524 | 560 | 2610 | 6078 |
| ग्रुप ए ऑफिसर स्केल-1 | 703 | 345 | 1251 | 442 | 1947 | 4688 |
| ग्रुप ए ऑफिसर स्केल-2 | 157 | 76 | 297 | 91 | 502 | 1123 |
| ग्रुप ए ऑफिसर स्केल-3 | 27 | 15 | 53 | 14 | 99 | 208 |
| कुल | 1872 | 835 | 3125 | 1107 | 5158 | 12,097 |
आवेदन शुल्क
सामान्य अभ्यर्थी को 850 रुपये बतौर आवेदन शुल्क जमा करने होंगे। वहीं, एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी वर्ग के आवेदकों के लिए 175 रुपये का शुल्क निर्धारित किया गया है।
महत्वपूर्ण तिथियां
- आवेदन पत्र जमा करने की प्रारंभिक तिथि - 08 जून, 2021
- आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि - 28 जून, 2021
- प्री-एग्जाम यानी परीक्षा के पहले की ट्रेनिंग के लिए लेटर डाउनलोड करने की तिथि- 09 जुलाई, 2021
- प्री-एग्जाम ट्रेनिंग - 19 जुलाई, 2021 - 25 जुलाई, 2021
- आईबीपीएस आरआरबी प्रारंभिक परीक्षा (ऑफिसर स्केल- I और ऑफिस असिस्टेंट) - 01, 07, 08, 14, 21 अगस्त, 2021
- ऑनलाइन प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम- सितंबर 2021
आयु सीमा
- ऑफिसर स्केल 3 (सीनियर मैनेजर) - आवेदकों की आयु 21 वर्ष से अधिक और 40 वर्ष से कम होनी चाहिए।
- ऑफिसर स्केल 2 (मैनेजर) - 21 वर्ष से ज्यादा और 32 वर्ष से कम उम्र वाले अभ्यर्थी इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।
- ऑफिसर स्केल 1 (असिस्टेंट मैनेजर) - अभ्यर्थी की आयु 18 वर्ष और 28 वर्ष के बीच में होनी चाहिए।
- ऑफिस असिस्टेंट (मल्टीपर्पज) - 18 वर्ष से 28 वर्ष के बीच की उम्र वाले अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं।
शैक्षणिक योग्यता एवं चयन प्रक्रिया
किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से स्नातक करने वाले अभ्यर्थी इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए खबर के अंत में दी गई लिंक पर क्लिक कर आप अधिसूचना पढ़ सकते हैं। आवेदकों का चयन लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा।
संशोधित आधिकारिक अधिसूचना यहां क्लिक कर पढ़ एवं डाउनलोड कर सकते हैं।
वहीं, सीधे ऑनलाइन आवेदन के लिए यहां क्लिक करें।
आधिकारिक वेबसाइट देखने के लिए यहां क्लिक करें।