फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   IREL Recruitment 2026: Apply for 73 Technical and Non-Technical Posts Before August 10

IREL Vacancy 2026: आईआरईएल में 73 पदों पर भर्ती, 2.40 लाख तक सैलरी, कौन भर सकता है फॉर्म? 10 अगस्त अंतिम तिथि

Fri, 31 Jul 2026 08:09 PM IST
Akash Kumar जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Akash Kumar Updated Fri, 31 Jul 2026 08:09 PM IST
सार

IREL Recruitment 2026: आईआरईएल (इंडिया) लिमिटेड ने 73 तकनीकी और गैर-तकनीकी पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। ऑनलाइन आवेदन 10 अगस्त 2026 शाम 6 बजे तक किए जा सकते हैं। चयनित अभ्यर्थियों को पद के अनुसार 40,000 रुपये से 2.40 लाख रुपये तक मासिक वेतन मिलेगा।
 

विज्ञापन
IREL Recruitment 2026: Apply for 73 Technical and Non-Technical Posts Before August 10
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

IREL Recruitment 2026: सरकारी क्षेत्र में नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है। भारत सरकार के सार्वजनिक उपक्रम आईआरईएल (इंडिया) लिमिटेड ने देशभर में अपनी विभिन्न परियोजनाओं, इकाइयों और कार्यालयों के लिए 73 नियमित तकनीकी और गैर-तकनीकी पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार 10 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन

कुल 73 पदों पर होगी भर्ती

इस भर्ती अभियान के तहत 41 तकनीकी और 32 गैर-तकनीकी पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।

  • तकनीकी पदों में मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, केमिकल, माइनिंग, मिनरल, आईटी, जियोलॉजी, इंस्ट्रूमेंटेशन, इंडस्ट्रियल सेफ्टी और कमर्शियल/परचेज जैसे विभाग शामिल हैं।
  • गैर-तकनीकी पदों में लीगल, फाइनेंस, सिक्योरिटी, मेडिकल, मार्केटिंग, सेल्स, एचआरएम, राजभाषा और कंपनी सेक्रेटरी से जुड़े पद शामिल किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आवेदन की अंतिम तिथि क्या है?

ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 20 जुलाई 2026 से शुरू हो चुकी है। उम्मीदवार 10 अगस्त 2026 शाम 6 बजे तक आईआरईएल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
 
विज्ञापन

कौन कर सकता है आवेदन?

इन पदों के लिए उम्मीदवारों के पास संबंधित पद के अनुसार बीई/बीटेक, एमएससी, एलएलबी, एमबीबीएस, सीए, सीएमए, एमबीए, कंपनी सेक्रेटरी, एमए, एमएसडब्ल्यू या अन्य निर्धारित शैक्षणिक योग्यता होनी चाहिए।

इसके अलावा संबंधित क्षेत्र में 2 से 20 वर्ष तक का कार्य अनुभव भी अनिवार्य है। अलग-अलग पदों के लिए योग्यता और अनुभव की शर्तें अलग-अलग निर्धारित की गई हैं।

आयु सीमा

आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की अधिकतम आयु पद के अनुसार 28 वर्ष से 50 वर्ष तक निर्धारित की गई है। आयु की गणना आवेदन की अंतिम तिथि के आधार पर होगी। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट मिलेगी।

कितनी मिलेगी सैलरी?

चयनित उम्मीदवारों को पद के अनुसार 40,000 रुपये से 2,40,000 रुपये प्रति माह तक वेतन दिया जाएगा। इसके साथ ही कंपनी के नियमानुसार अन्य भत्ते और सुविधाएं भी मिलेंगी।

कैसे होगा चयन?

उम्मीदवारों का चयन कई चरणों में किया जाएगा। इसमें शामिल हैं-

  • आवेदन की शॉर्टलिस्टिंग
  • दस्तावेज सत्यापन
  • व्यक्तिगत साक्षात्कार
  • चिकित्सीय परीक्षण

आवेदन शुल्क कितना है?

आवेदन के समय उम्मीदवारों को ऑनलाइन शुल्क जमा करना होगा।

  • सामान्य/ईडब्ल्यूएस/ओबीसी (एनसीएल): 944 रुपये
  • एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी/पूर्व सैनिक/महिला/आंतरिक उम्मीदवार: 354 रुपये

कैसे करें आवेदन?

  • आईआरईएल (इंडिया) लिमिटेड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • भर्ती (Recruitment) सेक्शन खोलें।
  • संबंधित पद का ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरें।
  • आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
  • आवेदन शुल्क जमा करें।
  • फॉर्म सबमिट करने के बाद उसकी एक प्रति डाउनलोड करके सुरक्षित रख लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed