{"_id":"6a6d6df33cbe2afc6f098436","slug":"people-protested-against-the-ban-on-entry-into-the-stadium-2026-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रेटर नोएडा: गौड़ सिटी-1 टाउनशिप के स्टेडियम में सुबह और शाम टहलने पर रोक, गुस्साए लोगों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रेटर नोएडा: गौड़ सिटी-1 टाउनशिप के स्टेडियम में सुबह और शाम टहलने पर रोक, गुस्साए लोगों ने किया प्रदर्शन
Sat, 01 Aug 2026 09:24 AM IST
Vijay Singh Pundir
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
Published by: Vijay Singh Pundir
Updated Sat, 01 Aug 2026 09:24 AM IST
विज्ञापन
स्टेडियम में प्रवेश पर लगाई रोक को लेकर किया प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित गौड़ सिटी-1 टाउनशिप के स्टेडियम में सुबह और शाम टहलने पर रोक लगाई गई है, जिसको लेकर शनिवार सुबह स्टेडियम के मुख्य गेट पर लोगों ने प्रदर्शन करते हुए विरोध जताया।
गौड़ सिटी-1 में रहने वाली अनीता प्रजापति और अमरजीत का कहना है कि टाउनशिप में हजारों लोग रहते हैं, जो प्रतिदिन सुबह और शाम स्टेडियम में टहलने और व्यायाम के लिए आते हैं। उन्होंने बताया कि 20 जुलाई को प्रबंधन की ओर से एक नोटिस जारी किया गया, जिसमें कहा गया कि वॉकिंग ट्रैक के रिनोवेशन के चलते करीब दो महीने तक स्टेडियम आम लोगों के लिए बंद रहेगा।
लोगों का कहना है कि निर्माण कार्य स्टेडियम के केवल एक छोटे हिस्से में चल रहा है, जबकि बाकी हिस्से में आसानी से लोगों को प्रवेश दिया जा सकता है। स्टेडियम के बंद होने से लोगों के पास सुबह और शाम को टहलने के लिए कोई स्थान नहीं है। वहीं, स्टेडियम में प्रवेश के लिए हर महीने के हिसाब से शुल्क का भुगतान करते हैं, परंतु उसके बाद भी प्रवेश पर रोक लगा दी गई है।