JPSC Prelims Result: झारखंड PCS प्री के नतीजे घोषित, मुख्य परीक्षा भी इसी महीने, नौ जुलाई तक करना होगा पंजीकरण
JPSC PCS Prelims Result 2026: झारखंड लोक सेवा आयोग ने संयुक्त असैनिक सेवा प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा 2025 का परिणाम जारी कर दिया है। सफल उम्मीदवार अब मुख्य परीक्षा के लिए 9 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। मुख्य परीक्षा इसी महीने होनी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
JPSC Civil Service Prelims Result 2026: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) ने झारखंड संयुक्त असैनिक सेवा प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा-2025 का परिणाम जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल हुए अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट jpsc.gov.in पर जाकर पीडीएफ फॉर्मेट में अपना रिजल्ट देख सकते हैं।
प्रीलिम्स परीक्षा में सफल उम्मीदवार अब मुख्य परीक्षा (मेंस) में शामिल होंगे। आयोग ने मेंस परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया भी शुरू कर दी है।
जेपीएससी पीसीएस मेंस के लिए कब तक आवेदन करना होगा?
मुख्य परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन 3 जुलाई 2026 से शुरू हो गए हैं। पात्र उम्मीदवार 9 जुलाई 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।
कब होगी जेपीएससी पीसीएस की मुख्य परीक्षा?
जेपीएससी के अनुसार, मुख्य लिखित परीक्षा 18, 19 और 20 जुलाई 2026 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा दो शिफ्ट में होगी-
- पहली शिफ्ट: सुबह 10:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक
- दूसरी शिफ्ट: दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक
JPSC PCS 2026: महत्वपूर्ण तिथियां
| विवरण | तिथि |
|---|---|
| प्रारंभिक परीक्षा | 19 अप्रैल 2026 |
| रिजल्ट जारी | 2 जुलाई 2026 |
| मेन्स आवेदन शुरू | 3 जुलाई 2026 |
| मेन्स आवेदन की अंतिम तिथि | 9 जुलाई 2026 |
| मुख्य परीक्षा | 18, 19 और 20 जुलाई 2026 |
चयन प्रक्रिया
जेपीएससी सिविल सेवा भर्ती में चयन चार चरणों में होगा-
- प्रारंभिक परीक्षा
- मुख्य लिखित परीक्षा
- साक्षात्कार (इंटरव्यू/पर्सनैलिटी टेस्ट)
- दस्तावेज सत्यापन
सभी चरणों में सफल होने वाले उम्मीदवारों का अंतिम चयन किया जाएगा।
ऐसे डाउनलोड करें प्रीलिम्स का रिजल्ट
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट jpsc.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर "P.T. Result of the Recruitment of Jharkhand Combined Civil Services Examination (Regular)-2025" लिंक पर क्लिक करें।
- रिजल्ट पीडीएफ स्क्रीन पर खुल जाएगा।
- पीडीएफ में अपना रोल नंबर खोजें।
- भविष्य के लिए रिजल्ट डाउनलोड कर उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।