फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Karnataka Police Constable Recruitment 2026: Apply for 2314 Posts, Check Eligibility and Exam Date

KEA Constable Vacancy: 12वीं पास के लिए पुलिस कांस्टेबल के 2314 पदों पर भर्ती, 10 अगस्त तक फॉर्म भरने का मौका

Mon, 20 Jul 2026 05:39 PM IST
Akash Kumar जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Akash Kumar Updated Mon, 20 Jul 2026 05:39 PM IST
सार

Karnataka Police Constable Recruitment 2026: कर्नाटक पुलिस विभाग में 2,314 पुलिस कांस्टेबल पदों पर भर्ती चल रही है। 12वीं पास अभ्यर्थी 10 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। लिखित परीक्षा 20 सितंबर 2026 को आयोजित होगी।
 

विज्ञापन
Karnataka Police Constable Recruitment 2026: Apply for 2314 Posts, Check Eligibility and Exam Date
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

Karnataka Police Constable Recruitment 2026: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे 12वीं पास युवाओं के लिए अच्छी खबर है। कर्नाटक पुलिस विभाग ने 2,314 पुलिस कांस्टेबल पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। भर्ती प्रक्रिया का संचालन कर्नाटक परीक्षा प्राधिकरण (KEA) कर रहा है। इस भर्ती के तहत स्पेशल रिजर्व पुलिस कांस्टेबल (KSRP), पुलिस कांस्टेबल (KSISF) और स्पेशल रिजर्व पुलिस कांस्टेबल (IRB) के पद भरे जाएंगे।

विज्ञापन


ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया जारी है और उम्मीदवार 10 अगस्त 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 11 अगस्त 2026 है। भर्ती के लिए लिखित परीक्षा 20 सितंबर 2026 को आयोजित की जाएगी।

विज्ञापन

महत्वपूर्ण तिथियां

विवरण तिथि
नोटिफिकेशन जारी 10 जुलाई 2026
आवेदन शुरू 13 जुलाई 2026
आवेदन की अंतिम तिथि 10 अगस्त 2026
शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 11 अगस्त 2026
लिखित परीक्षा 20 सितंबर 2026
कन्नड़ भाषा परीक्षा (यदि लागू) बाद में घोषित होगी

कुल 2314 पदों पर होगी भर्ती

इस भर्ती अभियान के तहत राज्य स्तर और कल्याण कर्नाटक (Kalyana Karnataka) क्षेत्र के लिए कुल 2,314 रिक्तियां भरी जाएंगी।

 

पद क्षेत्र कुल पद
स्पेशल रिजर्व पुलिस कांस्टेबल (KSRP) राज्य स्तर 1,455
स्पेशल रिजर्व पुलिस कांस्टेबल (KSRP) कल्याण कर्नाटक 334
पुलिस कांस्टेबल (KSISF) कल्याण कर्नाटक 364
स्पेशल रिजर्व पुलिस कांस्टेबल (IRB) कल्याण कर्नाटक 161
कुल   2,314

 

इन पदों पर नियुक्ति बेंगलुरु, बेलगावी, मैसूर, मंगलुरु, शिवमोग्गा, हासन और तुमकुरु सहित विभिन्न बटालियनों में की जाएगी।

कौन कर सकता है आवेदन?

  • उम्मीदवार भारतीय नागरिक होना चाहिए।
  • शारीरिक और मानसिक रूप से पुलिस सेवा के लिए फिट होना चाहिए।
  • कल्याण कर्नाटक क्षेत्र के पदों के लिए स्थानीय अभ्यर्थी प्रमाणपत्र आवश्यक होगा।
  • वैवाहिक स्थिति से जुड़े नियम भी लागू होंगे। जिन मामलों में सरकारी नियम पात्रता की अनुमति नहीं देते, ऐसे उम्मीदवार आवेदन के योग्य नहीं होंगे।
विज्ञापन

शैक्षणिक योग्यता क्या होनी चाहिए?

आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का द्वितीय पीयूसी (2nd PUC) या उसके समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होना जरूरी है। समकक्ष योग्यता के रूप में निम्न योग्यताएं भी मान्य होंगी-

  • सीबीएसई या आईसीएसई से 12वीं पास
  • अन्य राज्य बोर्ड से 12वीं
  • एनआईओएस (NIOS) से उच्च माध्यमिक प्रमाणपत्र
  • एसएसएलसी के बाद एक वर्षीय व्यावसायिक या आईटीआई कोर्स तथा एनआईओएस के माध्यम से पीयूसी विषय
  • मान्यता प्राप्त संस्थान से एसएसएलसी के बाद तीन वर्षीय डिप्लोमा


उम्मीदवार के पास आवेदन की अंतिम तिथि तक निर्धारित योग्यता होना अनिवार्य है। इसके अलावा 12वीं स्तर तक कन्नड़ भाषा का अध्ययन किया होना चाहिए। जिन अभ्यर्थियों को छूट नहीं मिलेगी, उन्हें अलग से कन्नड़ भाषा की योग्यता परीक्षा पास करनी होगी।

आयु सीमा

आयु की गणना 10 अगस्त 2026 के आधार पर होगी।
 

वर्ग अधिकतम आयु
सामान्य 33 वर्ष
एससी, एसटी, कैटेगरी-1, 2A, 2B, 3A, 3B 35 वर्ष
अधिसूचित वन क्षेत्र की जनजातीय/घुमंतू समुदाय 38 वर्ष

सभी वर्गों के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष निर्धारित की गई है। पूर्व सैनिकों को सैन्य सेवा अवधि के साथ अतिरिक्त तीन वर्ष की छूट मिलेगी।
 

चयन प्रक्रिया

उम्मीदवारों का चयन पांच चरणों में किया जाएगा।

  • लिखित परीक्षा
  • शारीरिक मानक परीक्षण (PST)
  • शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET)
  • मेडिकल परीक्षण
  • अंतिम मेरिट सूची

ऐसे करें आवेदन

  • KEA की आधिकारिक वेबसाइट cetonline.karnataka.gov.in/kea पर जाएं।
  • KSRP/KSISF/IRB Constable Recruitment 2026-27 के लिंक पर क्लिक करें।
  • नया पंजीकरण करके आवेदन फॉर्म भरें।
  • शैक्षणिक, व्यक्तिगत और आरक्षण संबंधी जानकारी दर्ज करें।
  • निर्धारित आकार में फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें।
  • ऑनलाइन आवेदन शुल्क जमा करें।
  • सभी जानकारी जांचने के बाद आवेदन सबमिट करें।
  • भविष्य के लिए आवेदन पत्र का प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed