MPESB Calendar 2026: एमपीईएसबी का संशोधित कैलेंडर जारी, जानें सितंबर-दिसंबर तक कौन-कौन सी भर्ती परीक्षाएं
MPESB Revised Exam Calendar 2026: मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड ने वर्ष 2026 का संशोधित परीक्षा कैलेंडर जारी किया है। इस कैलेंडर में सितंबर से दिसंबर 2026 के बीच आयोजित होने वाली भर्ती परीक्षाओं की तारीख शामिल हैं। इस दौरान पुलिस कांस्टेबल, पंचायत सचिव, कृषि विस्तार अधिकारी, ग्रुप-2 भर्ती समेत कई परीक्षाओं का आयोजन किया जाएगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
MP ESB Revised Exam Calendar 2026: मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने वर्ष 2026 के लिए विभिन्न भर्ती और प्रवेश परीक्षाओं का संशोधित परीक्षा कैलेंडर जारी कर दिया है। इस संशोधित कैलेंडर में सितंबर से दिसंबर 2026 के बीच आयोजित होने वाली कई प्रमुख भर्ती परीक्षाओं की संभावित परीक्षा तिथियां और अनुमानित रिक्तियों की जानकारी दी गई है। इससे अभ्यर्थियों को अपनी तैयारी की बेहतर योजना बनाने में मदद मिलेगी और परीक्षा तिथियों को लेकर अंतिम समय की उलझन भी कम होगी।
किन भर्ती परीक्षाओं की तिथियां जारी हुई हैं?
कैलेंडर में नीचे गई मुख्य भर्तियों समेत अन्य भर्ती परीक्षाएं शामिल हैं:
- पुलिस कांस्टेबल
- पटवारी व अन्य पदों की संयुक्त भर्ती
- कृषि विस्तार अधिकारी
- पंचायत सचिव
- नायब तहसीलदार
- सूबेदार
- उप निरीक्षक
- डिप्टी इंजीनियर
- शिक्षक पात्रता परीक्षा
हालांकि, मंडल ने स्पष्ट किया है कि यह संभावित कार्यक्रम है और आवश्यकता पड़ने पर इसमें बदलाव किया जा सकता है।
MP ESB Revised Exam Calendar 2026
| परीक्षा का नाम | अनुमानित पद | संभावित परीक्षा माह |
|---|---|---|
| ग्रुप-2 सब ग्रुप-1 कृषि विस्तार अधिकारी भर्ती परीक्षा | 2,784 | सितंबर 2026 |
| ग्रुप-2 सब ग्रुप-4 संयुक्त भर्ती परीक्षा (ब्लॉक पंचायत अधिकारी, पंचायत समन्वय अधिकारी, सहायक निरीक्षक सहित अन्य पद) | 2,299 | सितंबर 2026 |
| डिप्टी इंजीनियर, मानचित्रकार, लैब टेक्नीशियन एवं अन्य समकक्ष पदों की संयुक्त भर्ती परीक्षा | 700 | सितंबर/अक्तूबर 2026 |
| मुंवेदार/उप निरीक्षक संवर्ग भर्ती परीक्षा | 507 | सितंबर/अक्तूबर 2026 |
| प्राथमिक एवं माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (कार्यरत शिक्षकों के लिए) | पात्रता परीक्षा | सितंबर/अक्तूबर 2026 |
| सूबेदार (मंत्रालयिक), स्टेनोग्राफर एवं सहायक उप निरीक्षक (मंत्रालयिक) भर्ती परीक्षा | 566 | अक्तूबर/नवंबर 2026 |
| पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा | 7,500 | अक्तूबर/नवंबर 2026 |
| पुलिस कांस्टेबल (ड्राइवर) भर्ती परीक्षा | 1,000 | नवंबर 2026 |
| नायब तहसीलदार विभागीय भर्ती परीक्षा | 73 | नवंबर/दिसंबर 2026 |
| पंचायत सचिव एवं रोजगार सहायक भर्ती परीक्षा | 2,900 | नवंबर/दिसंबर 2026 |
| संस्कृति संचालनालय के अधीन शासकीय संगीत एवं ललित कला महाविद्यालयों के रिक्त पदों की भर्ती परीक्षा | 33 | दिसंबर 2026 |
| ग्रुप-6 सब ग्रुप-1 भर्ती परीक्षा | 700 | दिसंबर 2026 |
किन उम्मीदवारों के लिए है अहम?
यह संशोधित कैलेंडर उन अभ्यर्थियों के लिए विशेष रूप से महत्वपूर्ण है जो MPESB की विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं। संभावित परीक्षा माह पहले से पता होने पर उम्मीदवार विषयवार रणनीति बनाकर समय का बेहतर उपयोग कर सकते हैं।
अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे समय-समय पर MPESB की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी होने वाले नोटिफिकेशन पर नजर बनाए रखें, क्योंकि अंतिम परीक्षा तिथि और अन्य जानकारी अलग से जारी की जाएगी।