सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   MPESB Group 5 Admit Card 2026 Released, Download Link Activated

MPESB: एमपी ग्रुप-5 भर्ती परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी, इस लिंक से डाउनलोड करें; 17 अप्रैल से होंगे एग्जाम

एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Shahin Praveen Updated Sat, 11 Apr 2026 05:35 PM IST
विज्ञापन
सार

MPESB Group 5 Admit Card 2026: मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड ने ग्रुप-5 भर्ती परीक्षा 2026 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। इस परीक्षा का आयोजन 17 अप्रैल से शुरू होगा।

MPESB Group 5 Admit Card 2026 Released, Download Link Activated
मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

विस्तार

MPESB Group 5 Admit Card 2026: मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (MPESB), भोपाल ने ग्रुप 5 स्टाफ नर्स और पैरामेडिकल संयुक्त भर्ती परीक्षा 2026 का एडमिट कार्ड 11 अप्रैल 2026 को जारी कर दिया है। यह परीक्षा मध्य प्रदेश के सरकारी मेडिकल कॉलेजों और स्वास्थ्य विभागों में ग्रेड 3 के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आयोजित की जा रही है। परीक्षा का आयोजन 15 अप्रैल 2026 से शुरू होगा।

Trending Videos


जो उम्मीदवार एमपी ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर चुके हैं, वे अब आधिकारिक वेबसाइट से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड के साथ एक वैध फोटो पहचान पत्र लेकर जाना अनिवार्य है।

विज्ञापन
विज्ञापन

एमपीईएसबी ग्रुप-5 के लिए परीक्षा तिथियां

परीक्षा तिथि शिफ्ट पेपर कोड डिटेल्स
17-04-2026 I B लैब अटेंडेंट, ड्रेसर ग्रेड-2, डिसेक्शन हॉल अटेंडेंट, पट्टी बंधक (ड्रेसर), ड्रेसर
17-04-2026 II C टेक्नीशियन असिस्टेंट, टेक्निकल असिस्टेंट, टेक्नीशियन, लैब टेक्नीशियन, लैब असिस्टेंट
18-04-2026 I F स्टॉफ नर्स
18-04-2026 II E औषधि संयोजक (कंपाउंडर), फार्मासिस्ट ग्रेड-2, आयुर्वेद कम्पाउंडर
18-04-2026 II K डायलिसिस टेक्नीशियन
21-04-2026 I I कैथ लैब टेक्नीशियन
21-04-2026 I L आयुर्वेद कम्पाउंडर
21-04-2026 II G रेडियोग्राफिक टेक्नीशियन/रेडियोग्राफर, डार्क रूम असिस्टेंट
21-04-2026 II N यूनानी कम्पाउंडर
21-04-2026 II S ऑडियोमेट्री तकनीशियन
22-04-2026 I Q ओ.टी. तकनीशियन
22-04-2026 II A डेंटल टेकनिशियन
22-04-2026 II D प्रोस्थेटिक एवं ऑर्थोटिक टेक्नीशियन
22-04-2026 II H ऑप्टोमेट्रिस्ट
22-04-2026 II M होम्योपैथी कम्पाउंडर
23-04-2026 I J निश्चेतना (एनेस्थीसिया) टेक्नीशियन
23-04-2026 I O ई.सी.जी. तकनीशियन
23-04-2026 II P ई.ई.जी. तकनीशियन
23-04-2026 II R टी.बी. चेस्ट डिज़ीज़ हेल्थ विजिटर

कैसे होगा चयन?

एमपीईएसबी ग्रुप-5 भर्ती में चयन प्रक्रिया दो चरणों में पूरी की जाती है। सबसे पहले उम्मीदवारों की लिखित परीक्षा आयोजित की जाती है और उसके बाद संबंधित विभाग द्वारा दस्तावेज़ सत्यापन (Document Verification) किया जाता है। लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को ही आगे की प्रक्रिया के लिए बुलाया जाता है, जहां उनके मूल दस्तावेजों की जांच की जाती है।
 
लिखित परीक्षा कुल 100 अंकों की होती है, जिसमें 25 अंक सामान्य ज्ञान और योग्यता से संबंधित प्रश्नों के लिए तथा 75 अंक तकनीकी विषयों के लिए निर्धारित होते हैं। परीक्षा में प्राप्त मानकीकृत अंकों या प्रतिशत स्कोर के आधार पर मेरिट सूची तैयार की जाती है। इसके बाद दस्तावेज सत्यापन के बाद अंतिम चयन और नियुक्ति आदेश जारी किए जाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed