{"_id":"69da4f3f10ffbde2f50573c1","slug":"mp-weather-today-mercury-crosses-40-degrees-across-the-state-heat-intensifies-as-rain-vanishes-completely-2026-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP Weather Today: मध्य प्रदेश में 40 डिग्री के पार पहुंचा पारा, गर्मी ने पकड़ा जोर, बारिश पूरी तरह गायब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP Weather Today: मध्य प्रदेश में 40 डिग्री के पार पहुंचा पारा, गर्मी ने पकड़ा जोर, बारिश पूरी तरह गायब
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल
Published by: Sandeep Kumar Tiwari
Updated Sat, 11 Apr 2026 07:14 PM IST
विज्ञापन
सार
मध्य प्रदेश में अब गर्मी पूरी तरह हावी हो चुकी है। तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच गए हैं, बारिश थम चुकी है और दिन-रात दोनों में तापमान बढ़ रहा है। आने वाले दिनों में और तेज गर्मी के लिए तैयार रहना होगा।
मौसम
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
मध्य प्रदेश में मौसम ने पूरी तरह पलटी मार ली है। आंधी-बारिश का दौर खत्म होते ही अब प्रदेश तपने लगा है। शनिवार शाम जारी मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच गया है, जबकि ज्यादातर जिलों में 2 से 4 डिग्री तक बढ़ोतरी दर्ज की गई है। प्रदेश में सबसे ज्यादा तापमान रतलाम में 40.6 डिग्री दर्ज किया गया। इसके अलावा नर्मदापुरम 39.4, धार 39.2 और खरगोन 39 डिग्री के आसपास रहे। साफ है कि मालवा-निमाड़ क्षेत्र में गर्मी का असर सबसे ज्यादा है।
यह भी पढ़ें-एम्स के NICU में चूहों की दस्तक, नवजातों की सुरक्षा पर बड़े सवाल, पेस्ट कंट्रोल के बाद भी समस्या
भोपाल-इंदौर समेत बड़े शहर भी तपे
राजधानी भोपाल में तापमान 36.8 डिग्री दर्ज हुआ, जबकि इंदौर 37.6 और ग्वालियर 35.8 डिग्री पर रहा। उज्जैन, सागर, जबलपुर जैसे शहरों में भी तापमान लगातार बढ़ रहा है। रात के तापमान में भी गिरावट नहीं दिख रही। भोपाल में न्यूनतम तापमान 19 डिग्री के आसपास रहा, जबकि कई शहरों में 20 डिग्री के करीब दर्ज किया गया। यानी अब रात में भी गर्मी से राहत नहीं मिल रही।
यह भी पढ़ें-भोपाल में न्याय पदयात्रा पर ब्रेक, 200KM चलकर पहुंचे छात्र नेता को पुलिस ने CM हाउस जाने रोका
पूरे प्रदेश में बारिश का ब्रेक
मौसम रिपोर्ट के मुताबिक पिछले 24 घंटे में प्रदेश के किसी भी जिले में बारिश दर्ज नहीं हुई। यानी अब पूरी तरह से सूखा और गर्म मौसम एक्टिव हो चुका है। शाम के समय हवा में नमी भी कम दर्ज की गई, जिससे उमस और बेचैनी बढ़ने लगी है। दिन में जहां नमी 30-50% के बीच रही, वहीं शाम को यह और कम हो गई। मौसम विभाग के संकेत साफ हैं। अप्रैल के दूसरे पखवाड़े में गर्मी और तेज होगी। तापमान में लगातार बढ़ोतरी जारी रहेगी और लू जैसे हालात बनने की संभावना है।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X