सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Doctor Robbed in Broad Daylight in Bhopal VIP Area Police Still Clueless After 30 Hours

MP News: 30 घंटे बाद भी पुलिस के हाथ खाली, भोपाल के वीआईपी इलाके में दिनदहाड़े डॉक्टर से हुई थी लूट

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: भोपाल ब्यूरो Updated Sat, 11 Apr 2026 05:16 PM IST
विज्ञापन
सार

भोपाल के श्यामला हिल्स में बदमाशों ने डॉ. मनोज वर्मा को बाइक से टक्कर मारकर गिराया गया और आंखों में मिर्च पाउडर फेंककर 11 तोला सोने का कड़ा, घड़ी और नकदी लूट ले गए। इस हमले में उनके कूल्हे की हड्डी टूट गई, जिसके बाद उनका ऑपरेशन करना पड़ा।

Doctor Robbed in Broad Daylight in Bhopal VIP Area Police Still Clueless After 30 Hours
भोपाल में दिनदहाड़े डॉक्टर को लूटा - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के वीआईपी इलाके श्यामला हिल्स में बदमाशों ने दिनदहाड़े एक वरिष्ठ टीबी रोग विशेषज्ञ को बाइक से टक्कर मारकर गिराया और आंखों में मिर्च पाउडर झोंककर 11 तोला सोने का कड़ा, डिजिटल घड़ी और नकदी लूट ली। इस घटना को 30 घंटे से अधिक का समय बीत चुका है, बावजूद इसके पुलिस के हाथ अब तक खाली हैं। सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद भी आरोपियों का कोई सुराग नहीं मिल सका है। इस वारदात ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
Trending Videos


क्या है पूरा मामला
प्रोफेसर कॉलोनी निवासी डॉ. मनोज वर्मा वरिष्ठ टीबी रोग विशेषज्ञ हैं, जो शासकीय सेवा के साथ-साथ शाहजहांनाबाद क्षेत्र में अपना निजी क्लीनिक भी संचालित करते हैं। वे प्रतिदिन दो घंटे साइकिल ट्रैक पर साइक्लिंग करते हैं। उस दिन भी वे साइक्लिंग कर घर लौट रहे थे। जैसे ही वे किलोल पार्क के पास पहुंचे, तभी एक बाइक सवार ने उन्हें जानबूझकर टक्कर मार दी। गिरते ही एक बदमाश ने उनकी आंखों में मिर्च पाउडर फेंक दिया। वे शोर मचाते हुए मदद के लिए पुकारते रहे, लेकिन इसी बीच तीसरे बदमाश ने उनका 11 तोला सोने का कड़ा, डिजिटल घड़ी और करीब दो हजार रुपये नकद लेकर रफूचक्कर हो गया। गंभीर हालत में उन्हें पहले जेपी अस्पताल और फिर वहां से हमीदिया अस्पताल रेफर किया गया, जहां उनका ऑपरेशन किया गया। फिलहाल उनकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- वंदे मातरम विवाद गरमाया; जीतू पटवारी बोले– देशभक्ति के लिए भाजपा के सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं

पुलिस मामले की जांच में जुटी
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच क्राइम ब्रांच को सौंप दी है। संदिग्धों के संभावित रूट को ट्रैक किया जा रहा है। थाना प्रभारी ने बताया कि घटना के समय निरीक्षक भूपेंद्र कौर संधू अस्वस्थ होने के कारण अवकाश पर थीं। पुलिस टीम पूरी सक्रियता के साथ मामले को सुलझाने में लगी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed