सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   NHAI Recruitment 2026: 60 Deputy Manager Posts Announced, Selection Based on GATE 2026 Score

NHAI Vacancy 2026: भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग में डिप्टी मैनेजर की भर्ती, गेट 2026 स्कोर के आधार पर होगा चयन

जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Shahin Praveen Updated Sat, 16 May 2026 11:42 AM IST
विज्ञापन
सार

NHAI Deputy Manager Vacancy: एनएचएआई ने उप प्रबंधक (तकनीकी) भर्ती 2026 के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती में गेट 2026 के जरिए 60 पदों पर आवेदन किए जा सकते हैं। इच्छुक उम्मीदवार ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं।

NHAI Recruitment 2026: 60 Deputy Manager Posts Announced, Selection Based on GATE 2026 Score
(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार

NHAI Deputy Manager Recruitment 2026: भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने उप प्रबंधक (तकनीकी) के 60 पदों पर भर्ती निकाली है। इन पदों का वेतन 7वें वेतन आयोग के अनुसार लेवल-10 (56,100 से 1,77,500) रखा गया है। इस भर्ती के लिए चयन सिविल इंजीनियरिंग में GATE 2026 के वैध स्कोर के आधार पर किया जाएगा। इच्छुक उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन NHAI की आधिकारिक वेबसाइट NHAI Official Website पर जाकर कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
पद (Post) अनाक्षित एससी एसटी ओबीसी (NCL) EWS कुल पोस्ट
उप प्रबंधक (तकनीकी) 26 9 04 16 5 60

कौन कर सकता है आवेदन?

डिप्टी मैनेजर (तकनीकी) पद के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से सिविल इंजीनियरिंग में स्नातक (B.E./B.Tech) की डिग्री होना आवश्यक है। इस भर्ती के लिए अधिकतम आयु सीमा 30 वर्ष निर्धारित की गई है, जबकि भारत सरकार के नियमों के अनुसार आरक्षित वर्गों को आयु में नियमानुसार छूट भी प्रदान की जाएगी।

कैसे होगा चयन?

इस भर्ती में चयन प्रक्रिया मुख्य रूप से गेट 2026 स्कोर पर आधारित होगी। पहले चरण में उम्मीदवारों का सिविल इंजीनियरिंग में मान्य गेट 2026 स्कोर देखा जाएगा। यदि आवेदन अधिक संख्या में आते हैं, तो अगले चरण में गेट स्कोर के आधार पर ही उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। इसके बाद चयनित उम्मीदवारों का दस्तावेज सत्यापन किया जाएगा और अंतिम चरण में मेरिट सूची तैयार कर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed