सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   UPSSSC Lekhpal Main Admit Card Released, Exam Scheduled for 21 May 2026

UPSSSC: यूपी लेखपाल मुख्य परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी, फटाफट करें डाउनलोड; 21 मई को होगा एग्जाम

जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Shahin Praveen Updated Sat, 16 May 2026 01:16 PM IST
विज्ञापन
सार

UPSSSC Lekhpal Admit Card: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने यूपी लेखपाल मुख्य परीक्षा 2025 का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। उम्मीदवार इसे आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा 21 मई 2026 को आयोजित की जाएगी।

UPSSSC Lekhpal Main Admit Card Released, Exam Scheduled for 21 May 2026
Admit Card (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स (Adobe Stock)
विज्ञापन

विस्तार

UPSSSC: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने यूपी लेखपाल मुख्य परीक्षा 2025 का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। उम्मीदवार इसे आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं।



यह मुख्य परीक्षा 21 मई 2026 को सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड के साथ एक मूल फोटो पहचान पत्र (जैसे आधार कार्ड, वोटर आईडी या पैन कार्ड) साथ ले जाना अनिवार्य है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कुल 7,794 पदों पर होगी भर्ती

यूपी लेखपाल मुख्य परीक्षा 2025 के एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि जैसी जानकारी की जरूरत होगी। इन लॉगिन डिटेल्स से ही अभ्यर्थी अपना प्रवेश पत्र प्राप्त कर सकते हैं और परीक्षा केंद्र की जानकारी देख सकते हैं।



नोटिस के मुताबिक, परीक्षा शुल्क जमा करने वाले उम्मीदवार ही एडमिट कार्ड डाउनलोड कर पाएंगे। इस भर्ती के तहत उत्तर प्रदेश में कुल 7,794 लेखपाल पदों पर भर्ती की जाएगी।

UPSSSC Lekhpal Exam Pattern 2026: देखें परीक्षा पैटर्न

यूपी लेखपाल परीक्षा ऑफलाइन (OMR) मोड में आयोजित की जाएगी और इसकी अवधि 2 घंटे होगी। परीक्षा में कुल 100 ऑब्जेक्टिव प्रश्न होंगे, जिनमें प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का होगा और गलत उत्तर देने पर ¼ अंक की नेगेटिव मार्किंग लागू होगी।

इस परीक्षा में जनरल अवेयरनेस और एप्टीट्यूड से 65 प्रश्न, कंप्यूटर और इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी से 15 प्रश्न, तथा उत्तर प्रदेश सामान्य ज्ञान और राज्य-विशिष्ट विषयों से 20 प्रश्न पूछे जाएंगे। लिखित परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवारों को आगे डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन (DV) प्रक्रिया के लिए बुलाया जाएगा।

ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

  • सबसे पहले UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर Admit Card/Latest Updates सेक्शन पर क्लिक करें।
  • UPSSSC Lekhpal Admit Card 2025 लिंक को खोलें।
  • अब अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें।
  • Submit बटन पर क्लिक करें।
  • आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • उसे डाउनलोड करें और प्रिंट निकाल लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed