Live
Samwad 2026 Day 1 Live: गौर गोपाल दास ने कहा- सफलता अकेली होती है, सुकून रिश्तों में होता है
{"_id":"6a0a582850045d28720772c4","slug":"samwad-2026-day-1-live-updates-today-guest-list-cm-yogi-gaur-gopal-das-swami-chidanand-saraswati-ji-2026-05-18","type":"live","status":"publish","title_hn":"Samwad 2026 Day 1 Live: गौर गोपाल दास ने कहा- सफलता अकेली होती है, सुकून रिश्तों में होता है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: Sharukh Khan
Updated Mon, 18 May 2026 10:04 AM IST
विज्ञापन
खास बातें
Amar Ujala Samwad Lucknow 2026: 78 वर्षों की विश्वसनीय पत्रकारिता के साथ स्वर्णिम शताब्दी की ओर बढ़ रहा अमर उजाला समूह राजधानी लखनऊ के होटल द सेंट्रम में आज से 'अमर उजाला संवाद उत्तर प्रदेश 2026' शुरू हो गया है। मोटिवेशनल स्पीकर गौर गोपाल दास ने सुप्रभात सत्र से आयोजन की शुरुआत की है।
amar ujala samwad
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
लाइव अपडेट
10:00 AM, 18-May-2026
गौर गोपाल दास बोले
"जिनके न आते थे जवाब, उनके सलाम आने लगेमेरा वक्त क्या बदला नीम के पेड़ पर आम आने लगे"-गौर गोपाल दास
09:58 AM, 18-May-2026
'सफलता अकेली होती है'
गौर गोपाल दास ने कहा कि जीवन में आप कुछ भी करें, कोई तो नाराज जरूर होगा। सबको खुश करना असंभव के बराबर है। कुछ भी करिए लोग कुछ तो कहेंगे। जिंदगी के रिश्तों में पता करें कि कौन सामने है, कौन साथ में है? सफलता अकेली होती है। जीवन में ऊपर जाने पर नंबर, उपलब्धियां, शोहरत-दौलत होती है, लेकिन नीचे उतरने पर रिश्ते पता चलते हैं। उनमें सुकून होता है, सच्चाई होती है।जिंदगी के रिश्तों में पता करें कि कौन सामने है, कौन साथ में है? सफलता अकेली होती है। जीवन में ऊपर जाने पर नंबर, उपलब्धियां, शोहरत-दौलत होती है, लेकिन नीचे उतरने पर रिश्ते पता चलते हैं। उनमें सुकून होता है, सच्चाई होती है।
09:48 AM, 18-May-2026
कुछ तो लोग कहेंगे, लोगों का काम है कहना...
डूबना अच्छा होता है, डूबते-डूबते टूटना अच्छा नहीं होता। दूसरों के लिए जीना अच्छा है, लेकिन खुद के लिए जीना न भूलें। हमें किसी की जरूरत नहीं, इसे अहम कहते हैं। सभी को हमारी जरूरत है, इसे वहम कहते हैं।09:45 AM, 18-May-2026
'जीवन में आप कुछ भी करें, कोई तो नाराज जरूर होगा'
गौर गोपाल दास ने कहा कि जीवन में आप कुछ भी करें, कोई तो नाराज जरूर होगा। सबको खुश करना असंभव के बराबर है। कुछ भी करिए लोग कुछ तो कहेंगे।09:44 AM, 18-May-2026
यह मेरा चौथा संवाद है: गौर गोपाल दास
मोटिवेशनल स्पीकर गौर गोपाल दास ने शुप्रभात लखनऊ से कार्यक्रम की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि सबसे पहले मैं अमर उजाला का हार्दिक आभार व्यक्त करना चाहता हूं। यह मेरा चौथा संवाद है।09:41 AM, 18-May-2026
गौर गोपाल दास ने की सुप्रभात सत्र से आयोजन की शुरुआत
78 वर्षों की विश्वसनीय पत्रकारिता के साथ स्वर्णिम शताब्दी की ओर बढ़ रहा अमर उजाला समूह राजधानी लखनऊ के होटल द सेंट्रम में आज से 'अमर उजाला संवाद उत्तर प्रदेश 2026' शुरू हो गया है। मोटिवेशनल स्पीकर गौर गोपाल दास ने सुप्रभात सत्र से आयोजन की शुरुआत की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
09:33 AM, 18-May-2026
एग्री-बिजनेस और ग्रामीण अर्थव्यवस्था के बड़े चेहरे बने बर्जिस गोदरेज
भारतीय कृषि और एग्री-बिजनेस सेक्टर में तेजी से बदलती तकनीक और निवेश के बीच बुर्जिस गोदरेज एक महत्वपूर्ण नाम बनकर उभरे हैं। गोदरेज एग्रोवेट लिमिटेड के नामित अध्यक्ष के रूप में वह ग्रामीण अर्थव्यवस्था, फूड सिक्योरिटी और एग्री-टेक को लेकर लगातार चर्चा में हैं। भारत में कृषि को तकनीक और आधुनिक प्रबंधन से जोड़ने की दिशा में उनके प्रयास उद्योग जगत में सराहे जा रहे हैं। कृषि क्षेत्र में नवाचार और टिकाऊ विकास को लेकर उनकी सोच उन्हें कॉरपोरेट जगत का चर्चित चेहरा बनाती है। संवाद में वह एग्री-टेक और भविष्य की कृषि व्यवस्था पर चर्चा करेंगे।09:33 AM, 18-May-2026
मृणाल ठाकुर
‘सुपर 30’, ‘सीता रामम’, ‘जर्सी’ और ‘कल्कि 2898 एडी’ जैसी फिल्मों में अपनी संवेदनशील अदायगी से करोड़ों दिलों में खास पहचान बनाने वाली अभिनेत्री मृणाल ठाकुर इस संवाद का हिस्सा होंगी। छोटे पर्दे से अपना कॅरिअर शुरु करने वाली मृणाल ठाकुर आज पैन इंडिया स्टार बन चुकी हैं। वह सिने जगत पर अपने विचार रखेंगी।09:29 AM, 18-May-2026
वरुण धवन
स्टूडेंट ऑफ द ईयर, बदलापुर और बॉर्डर-2 जैसी 2 दर्जन से अधिक फिल्मों में अपनी दमदार अदाकारी और शानदार स्क्रीन प्रेजेंस से करोड़ों फैंस के दिलों पर राज करने वाले बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन अमर उजाला के इस संवाद का हिस्सा होंगे। धवन ने 2012 से 2018 के बीच लगातार 11 हिट फिल्में दी हैं। संवाद में वह सिनेमा पर बात करेंगे।09:22 AM, 18-May-2026