RITES Jobs: राइट्स में असिस्टेंट एचआर के पदों पर भर्ती, अंतिम तिथि बेहद नजदीक; इस तारीख से पहले भर दें फॉर्म
RITES Assistant HR Recruitment 2026: रेल इंडिया टेक्निकल एंड इकोनॉमिक सर्विस में असिस्टेंट एचआर के 15 पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया चल रही है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं, क्योंकि फॉर्म भरने की आखिरी तारीख बेहद नजदीक है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
RITES Vacancy 2026: रेल इंडिया टेक्निकल एंड इकोनॉमिक सर्विसेज (RITES) में असिस्टेंट एचआर के पदों पर भर्ती निकली है। इस भर्ती के लिए 26 अप्रैल को आवेदन प्रक्रिया समाप्त होने वाली है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rites.com पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
| वर्ग | रिक्तियां |
|---|---|
| सामान्य | 08 |
| ईडब्ल्यूएस | 02 |
| ओबीसी (NCL) | 03 |
| एससी (अनुसूचित जाति) | 01 |
| एसटी (अनुसूचित जनजाति) | 01 |
| पूर्व सैनिक (क्षैतिज) | 02 |
| कुल पद | 15 |
कौन कर सकता है आवेदन?
इस पद के लिए उम्मीदवार का किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएट होना जरूरी है। जनरल, EWS और कुछ अन्य वर्गों के लिए कम से कम 50% अंक होने चाहिए, जबकि एससी, एसटी, ओबीसी (NCL) और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए 45% अंक काफी हैं।
इस भर्ती के लिए किसी भी तरह का पहले का अनुभव जरूरी नहीं है। आयु सीमा 27.04.2026 तक अधिकतम 30 साल है। एससी, एसटी, को 5 साल, एससी, एसटी, को 3 साल और दिव्यांग उम्मीदवारों को 10 साल की छूट मिलेगी। RITES के कर्मचारियों को भी 5 साल की अतिरिक्त छूट दी जाएगी।
कितना लगेगा आवेदन शुल्क
आरआईटीईईएस असिस्टेंट एचआर पद के लिए आवेदन करते समय उम्मीदवारों को ऑनलाइन माध्यम से शुल्क जमा करना होगा। सामान्य और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 300 रुपये + लागू कर निर्धारित किया गया है।
ईडब्ल्यूएस, एससी, एसटी और पीडब्ल्यूबीडी उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपये + लागू कर रखा गया है। शुल्क का भुगतान केवल निर्धारित ऑनलाइन गेटवे के माध्यम से ही किया जा सकता है। अगर शुल्क सफलतापूर्वक जमा नहीं होता है, तो आवेदन को अधूरा मानकर रद्द कर दिया जाएगा।
कैसे होगा चयन?
लिखित परीक्षा के रिजल्ट और उपलब्ध रिक्तियों के आधार पर उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया जाता है। अंतिम चयन पूरी तरह लिखित परीक्षा में मिले अंकों के आधार पर किया जाता है, जिसमें 100% वेटेज होता है। इसके साथ ही उम्मीदवार का मेडिकल फिट होना भी जरूरी है, जैसा कि आरआईटीईएस के नियमों में निर्धारित किया गया है।
इतना मिलेगा वेतन
सहायक (एचआर) पद के लिए वेतन 20,000 से 66,000 रुपये (IDA पे स्केल) के बीच होगा। शुरुआती स्तर पर उम्मीदवार को लगभग ₹8.16 लाख प्रति वर्ष का अनुमानित CTC मिल सकता है।

कमेंट
कमेंट X