SSC GD Constable Admit Card 2026: एसएससी जीडी कांस्टेबल का प्रवेश पत्र जारी; इस लिंक से करें डाउनलोड
SSC GD Constable Admit Card: एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती का प्रवेश पत्र जारी हो चुका है। जिन भी अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
SSC GD Constable Admit Card 2026: कर्मचारी चयन (SSC) ने जीडी कांस्टेबल भर्ती 2026 के लिए एडमिट कार्ड 25 अप्रैल 2026 को आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने सफलतापूर्वक आवेदन किया था, वे अब अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड की मदद से लॉगिन करके हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। बिना एडमिट कार्ड के किसी भी उम्मीदवार को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
27 अप्रैल से शुरू होगी परीक्षा
एसएससी द्वारा जीडी कांस्टेबल परीक्षा 27 अप्रैल 2026 से शुरू होकर 30 मई 2026 तक आयोजित की जाएगी। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट या रीजनल वेबसाइट्स से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। अंतिम समय की तकनीकी समस्याओं से बचने के लिए एडमिट कार्ड पहले ही डाउनलोड कर लेना बेहतर रहेगा।
परीक्षा का ओवरव्यू
इस भर्ती अभियान के तहत कुल 25,487 पद भरे जाएंगे, जिनमें सीएपीएफएस, एसएसएफ और असम राइफल्स में जीडी कांस्टेबल और राइफलमैन के पद शामिल हैं। चयन प्रक्रिया के पहले चरण यानी कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) के लिए एडमिट कार्ड जारी किया गया है।
- परीक्षा का नाम: एसएससी जीडी कांस्टेबल 2026
- संगठन: कर्मचारी चयन आयोग (SSC)
- कुल पद: 25,487
- एडमिट कार्ड जारी: 25 अप्रैल 2026
- परीक्षा तिथि: 27 अप्रैल से 30 मई 2026
- आधिकारिक वेबसाइट: ssc.gov.in
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए जरूरी जानकारी
उम्मीदवारों को हॉल टिकट डाउनलोड करने के लिए निम्नलिखित डिटेल्स की जरूरत होगी:
- रजिस्ट्रेशन/एप्लीकेशन नंबर
- जन्म तिथि (DOB)
- एसएससी पासवर्ड
एडमिट कार्ड पर दी गई जानकारी
डाउनलोड करने के बाद उम्मीदवारों को अपने एडमिट कार्ड पर दी गई जानकारी ध्यान से जांचनी चाहिए:
- उम्मीदवार का नाम
- रोल नंबर और रजिस्ट्रेशन आईडी
- परीक्षा की तारीख और शिफ्ट टाइमिंग
- परीक्षा केंद्र और पता
- फोटो और हस्ताक्षर
यदि किसी प्रकार की गलती मिलती है, तो तुरंत एसएससी हेल्पडेस्क से संपर्क करना चाहिए।
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का तरीका
एसएससी जीडी एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए ये आसान स्टेप्स फॉलो करें:
- एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर Login लिंक पर क्लिक करें।
- अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें।
- SSC GD Hall Ticket 2026 लिंक पर क्लिक करें।
- एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और प्रिंट निकाल लें।
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा से पहले सभी जरूरी दस्तावेज तैयार रखें और समय से पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचें, ताकि किसी भी तरह की परेशानी से बचा जा सके।

कमेंट
कमेंट X