सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   PM Modi in Varanasi Check Route Diversions Before Stepping Out—Vehicles Will Not Be Able to Access BLW

PM Modi in Varanasi: 28 और 29 अप्रैल को घर से बाहर निकलने से पहले जान लें रूट डायवर्जन, नहीं होगी दिक्कत

अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Mon, 27 Apr 2026 07:23 PM IST
विज्ञापन
सार

Varanasi News: वाराणसी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे को लेकर मंगलवार दोपहर से बुधवार सुबह तक शहर में रूट डायवर्जन लागू रहेगा। यातायात पुलिस ने लोगों से मार्ग देखकर घर से निकलने की अपील की है। बरेका क्षेत्र के आसपास बाहरी वाहनों के प्रवेश पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा, जिससे वीवीआईपी मूवमेंट सुचारु हो सके।

PM Modi in Varanasi Check Route Diversions Before Stepping Out—Vehicles Will Not Be Able to Access BLW
वाराणसी में रूट डायवर्जन। - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार

PM Modi Varanasi Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित दो दिवसीय दौरे को लेकर शहर में व्यापक सुरक्षा और यातायात प्रबंधन की तैयारियां की गई हैं। इसी क्रम में यातायात पुलिस ने विस्तृत रूट डायवर्जन प्लान जारी किया है, जिससे आमजन को असुविधा से बचाया जा सके और वीवीआईपी मूवमेंट सुचारु रूप से संपन्न कराया जा सके।

Trending Videos


जारी निर्देशों के अनुसार मंगलवार को दोपहर 12 बजे से रात 11 बजे तक तथा बुधवार की सुबह 4 बजे से सुबह 10 बजे तक शहर के कई प्रमुख मार्गों पर वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित या परिवर्तित रहेगी। यातायात पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें और अनावश्यक रूप से प्रतिबंधित क्षेत्रों में प्रवेश करने से बचें।

विज्ञापन
विज्ञापन

बसों के लिए विशेष डायवर्जन व्यवस्था
एडीसीपी यातायात अंशुमान मिश्रा ने बताया कि कार्यक्रम में शामिल बसों को छोड़कर सभी रोडवेज, सवारी और टूरिस्ट बसों के लिए विशेष डायवर्जन लागू रहेगा। प्रयागराज, सोनभद्र और मीरजापुर की ओर से आने वाली बसों को मोहनसराय अंडरपास के रास्ते मुड़ैला तिराहा तक भेजा जाएगा, जहां से उन्हें वापस लौटा दिया जाएगा।

जौनपुर की ओर से आने वाली बसों का संचालन हरहुआ रिंग रोड अंडरपास चौराहा तक ही सीमित रहेगा और इन्हें काशी कृषक इंटर कॉलेज में पार्क कराया जाएगा। किसी भी बस को ओवरब्रिज के ऊपर जाने की अनुमति नहीं होगी।

इसी प्रकार गाजीपुर और आजमगढ़ से आने वाली बसों को आजमगढ़ रिंग रोड अंडरपास तक ही रोका जाएगा। अमरा अखरी अंडरपास और चांदपुर चौराहा से भी केवल कार्यक्रम से संबंधित बसों को ही आगे बढ़ने दिया जाएगा, अन्य सभी बसों को मोहनसराय, डाफी या अन्य वैकल्पिक मार्गों की ओर डायवर्ट किया जाएगा।

PM Modi in Varanasi Check Route Diversions Before Stepping Out—Vehicles Will Not Be Able to Access BLW
प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था अलर्ट। - फोटो : अमर उजाला

मालवाहक और भारी वाहनों पर सख्ती
चार पहिया मालवाहक और भारी वाहनों के लिए भी सख्त दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। बाबतपुर पुलिस चौकी तिराहा से वीवीआईपी के आगमन से दो घंटे पहले ही भारी वाहनों को शहर में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा और उन्हें बड़ागांव की ओर मोड़ दिया जाएगा।

भेलखा हनुमान मंदिर, मुड़ैला तिराहा, चांदपुर चौराहा और बौलिया तिराहा जैसे प्रमुख चौराहों से वीवीआईपी मूवमेंट के दौरान किसी भी प्रकार के वाहन को प्रतिबंधित मार्गों की ओर जाने की अनुमति नहीं होगी। इन वाहनों को मोहनसराय, हरहुआ रिंग रोड या अन्य वैकल्पिक रास्तों की ओर डायवर्ट किया जाएगा।

महमूरगंज, भिखारीपुर, नरिया, चितईपुर, सेंट्रल जेल तिराहा और सर्किट हाउस क्षेत्र में भी यातायात पूरी तरह नियंत्रित रहेगा। कई स्थानों पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी, जबकि कुछ जगहों पर आंशिक डायवर्जन लागू रहेगा।

बरेका क्षेत्र में विशेष सुरक्षा प्रबंध
बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) क्षेत्र में भी व्यापक स्तर पर यातायात नियंत्रण लागू किया गया है। सिनेमा हाल तिराहा, सेंट्रल मार्केट तिराहा और अधिकारी तिराहा से किसी भी वाहन को वीवीआईपी रूट या गेस्ट हाउस की ओर नहीं जाने दिया जाएगा।

डी-05 रेलवे क्रॉसिंग (बंद) चौराहा, सूर्य सरोवर तिराहा और अन्य प्रमुख बिंदुओं पर भी वाहनों को वैकल्पिक मार्गों की ओर मोड़ा जाएगा। चेतना दिव्यांग विद्यालय तिराहा, गोमती मार्केट और इंटर कॉलेज चौराहा के आसपास भी यातायात पूरी तरह नियंत्रित रहेगा।

काशी विश्वनाथ धाम मार्ग पर भी असर
सुबह के समय काशी विश्वनाथ धाम जाने वाले मार्गों पर भी रूट डायवर्जन लागू रहेगा। वीआईपी मूवमेंट के दौरान लकड़मंडी तिराहा, मरीमाई तिराहा, मलदहिया चौराहा और पिशाचमोचन तिराहा जैसे प्रमुख स्थानों से वाहनों को आगे नहीं जाने दिया जाएगा।

लहुराबीर, मैदागिन और गोदौलिया क्षेत्र में विशेष सतर्कता बरती जाएगी। टेम्पो, ट्रेवलर, बस और चार पहिया वाहनों को समय से पहले ही रोक दिया जाएगा। सोनारपुरा और जंगमबाड़ी से भी वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध रहेगा।

जनता से सहयोग की अपील
राजघाट पुल से सूजाबाद की ओर जाने वाले मार्ग पर बुधवार सुबह 10 बजे तक मालवाहक वाहनों का संचालन पूरी तरह बंद रहेगा। इससे शहर के भीतर भारी वाहनों का दबाव कम करने में मदद मिलेगी। यातायात पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे जारी डायवर्जन प्लान का पालन करें और यात्रा से पहले मार्ग की जानकारी अवश्य ले लें।

स्कूल, कार्यालय और अन्य आवश्यक कार्यों के लिए निकलने वाले लोग समय से पहले घर से निकलें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके। प्रशासन का कहना है कि यह व्यवस्था केवल सुरक्षा और सुचारु यातायात के उद्देश्य से की गई है। कार्यक्रम समाप्त होते ही सभी मार्गों को पुनः सामान्य कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed