NMDC Vacancy 2026: एनएमडीसी में जूनियर इंजीनियर की भर्ती, डिग्री और डिप्लोमा वाले करें आवेदन; सैलरी 60 हजार तक
NMDC JE Recruitment 2026: राष्ट्रीय खनिज विकास निगम में जूनियर इंजीनियर (खनन) के पदों पर भर्ती निकली है। इस भर्ती के लिए डिग्री और डिप्लोमा धारक उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। चयनित उम्मीदवारों को 60,000 रुपये तक का आकर्षक वेतन मिलेगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
NMDC JE Recruitment 2026 Notification: एनएमडीसी लिमिटेड ने जूनियर इंजीनियर (खनन) के 59 पदों पर भर्ती निकाली है। यह भर्ती संविदा आधार पर होगी। इसके लिए खनन इंजीनियरिंग में डिप्लोमा रखने वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं, जिनकी उम्र 50 साल तक हो। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 6 मई 2026 तक चलेगी। इच्छुक उम्मीदवार एनएमडीसी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
| वर्ग (Category) | कुल पोस्ट (Total Posts) |
|---|---|
| अनारक्षित (UR) | 27 |
| ओबीसी (NCL) | 15 |
| अनुसूचित जाति (SC) | 8 |
| अनुसूचित जनजाति (ST) | 4 |
| ईडब्ल्यूएस (EWS) | 5 |
| पूर्व सैनिक | जैसा लागू हो |
| कुल | 59 |
क्या है आवेदन के लिए योग्यता?
एनएमडीसी लिमिटेड में जूनियर इंजीनियर (खनन) के पद के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से खनन इंजीनियरिंग में 3 साल का डिप्लोमा होना जरूरी है। यह डिप्लोमा यूजीसी, एआईसीटीई या भारत सरकार से मान्यता प्राप्त होना चाहिए। इसके अलावा जिन उम्मीदवारों के पास धातु खानों के लिए फोरमैन का सर्टिफिकेट है, उन्हें प्राथमिकता मिल सकती है।
ध्यान देने वाली बात यह है कि सिर्फ उच्च योग्यता होने से ही उम्मीदवार पात्र नहीं माना जाएगा। आवेदन करते समय अपनी योग्यता से जुड़े सभी प्रमाणपत्र ऑनलाइन अपलोड करने होंगे।
कैसे होगा चयन?
एनएमडीसी भर्ती में उम्मीदवारों का चयन एक कौशल परीक्षण के आधार पर किया जाएगा। सबसे पहले सभी के दस्तावेज़ चेक किए जाएंगे, और जिनके कागज़ सही होंगे, उन्हें आगे की प्रक्रिया के लिए बुलाया जाएगा। इसके लिए एक समिति बनेगी जो यह देखेगी कि उम्मीदवार इस पद के लिए योग्य है या नहीं। इसके बाद उम्मीदवारों का एक कौशल मूल्यांकन (टेस्ट) होगा। इसी टेस्ट में मिले अंकों के आधार पर मेरिट लिस्ट बनाई जाएगी और उसी के अनुसार चयन किया जाएगा।
ऐसे करें आवेदन
- सबसे पहले एनएमडीसी की आधिकारिक वेबसाइट NMDC Limited पर जाएं।
- होमपेज पर “Careers” या “Recruitment” सेक्शन खोलें।
- Junior Engineer (Mining) भर्ती 2026 के नोटिफिकेशन पर क्लिक करें।
- अब “Apply Online” पर क्लिक करके रजिस्ट्रेशन करें।
- अपनी बेसिक जानकारी, शैक्षणिक योग्यता और जरूरी डिटेल भरें।
- मांगे गए दस्तावेज, फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें।
- फॉर्म सबमिट करने से पहले सभी जानकारी ध्यान से चेक करें।
- फाइनल सबमिट करने के बाद आवेदन फॉर्म का प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रखें।

कमेंट
कमेंट X