SSC JHT Vacancy 2026: एसएससी में निकली जूनियर हिंदी अनुवादक की भर्ती, कौन कर सकता है आवेदन? जानें रिक्तियां
SSC JHT Recruitment 2026: एसएससी ने जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इच्छुक उम्मीदवार निर्धारित योग्यता पूरी कर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के तहत विभिन्न विभागों में रिक्तियां भरी जाएंगी, जिससे भाषा विशेषज्ञों के लिए सरकारी नौकरी का अच्छा अवसर मिला है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
SSC JHT Vacancy 2026: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने 23 अप्रैल 2026 को अपनी आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर संयुक्त हिंदी अनुवादक परीक्षा 2026 की अधिसूचना जारी कर दी है। इस भर्ती के माध्यम से भारत सरकार के विभिन्न मंत्रालयों और विभागों में हिंदी अनुवाद से जुड़े कई पदों पर नियुक्ति की जाएगी। इस बार कुल 84 संभावित रिक्तियों की घोषणा की गई है। हिंदी और अंग्रेजी भाषा में दक्ष उम्मीदवारों के लिए बढ़िया मौका है।
कौन कर सकता है आवेदन?
- जूनियर स्तर (A, B, C): उम्मीदवार के पास हिंदी या अंग्रेजी में पोस्टग्रेजुएट (PG) डिग्री होनी चाहिए, जिसमें दूसरी भाषा विषय के रूप में शामिल हो। इसके साथ ही हिंदी से अंग्रेजी और अंग्रेजी से हिंदी अनुवाद का डिप्लोमा/सर्टिफिकेट या कम से कम 2 साल का अनुभव होना जरूरी है।
- सीनियर स्तर (D): सीनियर पद के लिए भी वही PG योग्यता जरूरी है। साथ में अनुवाद का डिप्लोमा/सर्टिफिकेट या कम से कम 3 साल का अनुभव होना अनिवार्य है।
- आयु सीमा: एसएससी संयुक्त हिंदी अनुवादक परीक्षा 2026 के लिए उम्मीदवारों की आयु 18 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आयु की गणना 01 अगस्त 2026 के अनुसार की जाएगी। पात्रता के लिए उम्मीदवार का जन्म 02 अगस्त 1996 से पहले और 01 अगस्त 2008 के बाद नहीं होना चाहिए। वहीं, आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को भारत सरकार के नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।
क्या रहेगा परीक्षा पैटर्न?
एसएससी की इस परीक्षा में दो प्रश्नपत्र होंगे। प्रथम प्रश्नपत्र (Paper-I) कंप्यूटर आधारित होगा, जिसमें वस्तुनिष्ठ (Objective Type) प्रश्न पूछे जाएंगे, जबकि द्वितीय प्रश्नपत्र (Paper-II) वर्णनात्मक (Descriptive) होगा। उम्मीदवारों को Paper-I में प्राप्त अंकों के आधार पर श्रेणीवार Paper-II के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।
पेपर-I में प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.25 अंक की नेगेटिव मार्किंग लागू होगी, इसलिए उम्मीदवारों को सावधानीपूर्वक उत्तर देने की सलाह दी जाती है। अंतिम चयन के लिए पेपर-I और पेपर-II दोनों के प्रदर्शन को ध्यान में रखा जाएगा, जिसमें पेपर-I के अंकों का 50% और पेपर-II के अंकों का 100% वेटेज दिया जाएगा। साथ ही, दोनों पेपर के लिए श्रेणीवार अलग-अलग कट-ऑफ निर्धारित की जा सकती है।
कैसे करें आवेदन?
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- New Registration करके अपनी बेसिक जानकारी भरें और लॉगिन करें।
- लॉगिन करने के बाद SSC CHT/JHT 2026 भर्ती लिंक पर क्लिक करें।
- आवेदन फॉर्म में व्यक्तिगत, शैक्षिक और अन्य जरूरी जानकारी सही-सही भरें।
- पासपोर्ट साइज फोटो और सिग्नेचर निर्धारित फॉर्मेट में अपलोड करें।
- आवेदन शुल्क जमा करें और फॉर्म को अंतिम रूप से सबमिट कर दें।

कमेंट
कमेंट X