{"_id":"69eeef89d25abdb2cc005a7e","slug":"up-triple-murder-case-3-youths-lose-lives-after-being-shot-in-head-reveals-in-post-mortem-report-bulandshahr-2026-04-27","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"UP: तीनों के सिर में मारी थी गोलियां, ये काम भी किया; रिपोर्ट में ट्रिपल हत्याकांड की रूह कंपा देने वाली हकीकत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: तीनों के सिर में मारी थी गोलियां, ये काम भी किया; रिपोर्ट में ट्रिपल हत्याकांड की रूह कंपा देने वाली हकीकत
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
Published by: Sharukh Khan
Updated Mon, 27 Apr 2026 02:59 PM IST
सार
बुलंदशहर के खुर्जा में ट्रिपल मर्डर के मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट में रूह कंपाने वाली हकीकत सामने आई है। तीनों युवकों के सिर में गोली मारी गई थी। इसके अलावा शरीर के बाकी हिस्सों में भी गोली मारी गई थी। साथ ही लाठी और डंडों से भी पीटा गया था।
विज्ञापन
1 of 14
UP Triple Murder
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
बुलंदशहर के खुर्जा कोतवाली इलाके में हुए ट्रिपल मर्डर मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने हत्याकांड की रूह कंपा देने वाली हकीकत बयां की है। हमलावरों ने मनीष, अमरदीप और आकाश की हत्या बेरहमी से की थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार, मृतक मनीष को कुल चार गोलियां लगी थीं। हमलावरों ने उसके सिर को निशाना बनाते हुए दो गोलियां सिर में उतारीं, जबकि एक गोली हाथ और एक जांघ पर लगी थी।
इतना ही नहीं, मनीष की छाती पर लाठी-डंडों से प्रहार के निशान भी मिले हैं, जो संघर्ष की ओर इशारा कर रहे हैं। वहीं, अमरदीप के शरीर से तीन गोलियां बरामद हुई हैं, जिनमें से दो उसके सिर में और एक छाती पर लगी थी।
2 of 14
तीन लोगों की हत्या में मौके पर जांच करते फोरेंसिक टीम के अधिकारी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
तीसरे मृतक आकाश की मौत का कारण भी सिर में लगी दो गोलियां बनीं। विशेषज्ञों का मानना है कि गोलियां बेहद करीब से मारी गई हैं, जिससे तीनों को संभलने का मौका तक नहीं मिला।
3 of 14
मृतक की फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
चेहरे पर केक लगाने को लेकर विवाद, तीन की हत्या
बुलंदशहर के खुर्जा में जन्मदिन की पार्टी में चेहरे पर केक लगाने का विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया और पूर्व भाजपा सभासद के दो भाइयों अमरदीप व मनीष और भतीजे आकाश की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बुलंदशहर के खुर्जा में जिम के अंदर सनसनीखेज वारदात के बाद पुलिस ने तीन आरोपियों जिम संचालक रूपेश सैनी, मयंक सैनी व नरेश सैनी को गिरफ्तार किया है, जबकि अन्य की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 14
मृतक की फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पूर्व भाजपा सभासद संजय सैनी ने बताया कि उनके चाचा सरूप सैनी का बेटा अमरदीप (35) सुभाष मार्ग स्थित आरजेएस फिटनेस जिम में जाता था। वहां उसकी दोस्ती जीतू सैनी से हो गई थी। जीतू का रविवार को जन्मदिन था, पर जिम में दोस्तों ने शनिवार रात को ही पार्टी रखी थी। इसमें 35-40 युवक मौजूद थे।
विज्ञापन
5 of 14
मृतक की फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
करीब 11:30 बजे जीतू ने केक काटा। मस्ती-मजाक के दौरान केट कटने के बाद अमरदीप ने जीतू के चेहरे पर केक लगा दिया। इस पर जीतू और उसका दोस्त मयंक सैनी भड़क उठे। अमरदीप से बहस करने लगे। विवाद बढ़ा तो अमरदीप ने ताऊ के बेटे मनीष (32) व भतीजे आकाश (20) को फोन कर बुला लिया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।