सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Meerut Mandi Inspector Caught Taking Rs 1 Lakh Bribe, Anti-Corruption Team Arrests Officer in Bulandshahr

Meerut: मेरठ मंडी निरीक्षक नाहर सिंह बुलंदशहर में एक लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार, एंटी करप्शन की बड़ी कार्रवाई

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 24 Jun 2026 03:42 PM IST
विज्ञापन
सार

बुलंदशहर में एंटी करप्शन टीम ने मंडी निरीक्षक नाहर सिंह को एक लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। नाहर सिंह के पास बुलंदशहर मंडी का अतिरिक्त प्रभार भी था। इससे पहले भी उन पर रिश्वत मांगने के आरोप लग चुके हैं।

Meerut Mandi Inspector Caught Taking Rs 1 Lakh Bribe, Anti-Corruption Team Arrests Officer in Bulandshahr
रिश्वत मामले में केस दर्ज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

एंटी करप्शन टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मेरठ मंडी समिति से संबद्ध मंडी निरीक्षक नाहर सिंह को बुलंदशहर में एक लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई के बाद मंडी विभाग में हड़कंप मच गया। नाहर सिंह के पास बुलंदशहर मंडी का अतिरिक्त प्रभार भी था और वह वर्तमान में खुर्जा मंडी के प्रभारी सचिव के रूप में कार्यरत था। 



बुलंदशहर मंडी का भी था अतिरिक्त प्रभार

जानकारी के अनुसार नाहर सिंह को लगभग पांच माह पूर्व खुर्जा मंडी में प्रभारी सचिव के रूप में तैनात किया गया था। इसके साथ ही उनके पास बुलंदशहर मंडी का अतिरिक्त प्रभार भी था। हालांकि उसका वेतन अभी भी मेरठ मंडी समिति से ही जारी हो रहा था। एंटी करप्शन टीम ने एक लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP: रेलवे स्टेशन-बस अड्डों से तलाशे जाते थे मजदूर, कारखाने में रोज सिसकती रही बंधुआ जिंदगी, ये है पूरा मामला

विज्ञापन

मेरठ में भी लग चुके थे रिश्वत मांगने के आरोप
सूत्रों के अनुसार नाहर सिंह पूर्व में मेरठ और गाजियाबाद में भी तैनात रह चुके हैं। जब वह मेरठ में कार्यरत था, तब फल मंडी के व्यापारियों द्वारा उन पर रिश्वत मांगने के आरोप लगाए गए थे। व्यापारियों की ओर से शिकायतें भी की गई थीं। हालांकि उस समय मामले में कोई बड़ी कार्रवाई सामने नहीं आई थी।

तीन दिन में दूसरी बड़ी कार्रवाई से विभाग में हलचल
मंडी विभाग में भ्रष्टाचार के खिलाफ यह लगातार दूसरी बड़ी कार्रवाई है। तीन दिन पहले ही शिकारपुर मंडी के प्रभारी सचिव को भी रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया था। अब नाहर सिंह की गिरफ्तारी के बाद मेरठ मंडल की दो मंडियों से जुड़े अधिकारियों पर भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत कार्रवाई हो चुकी है।

एंटी करप्शन टीम की कार्रवाई के बाद मामले में आगे की वैधानिक प्रक्रिया जारी है। विभागीय स्तर पर भी प्रकरण की समीक्षा की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि भ्रष्टाचार के मामलों में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed