सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   RSSB Announces 3951 Posts for Senior and Basic Computer Instructor Recruitment 2026

RSSB Vacancy 2026: सीनियर-बेसिक कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर के 3951 पदों पर भर्ती, 25 से करें आवेदन; जानें सभी शर्तें

जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Shahin Praveen Updated Sat, 23 May 2026 02:07 PM IST
विज्ञापन
सार

RSSB Computer Instructor Recruitment: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने 2026 के लिए सीनियर और बेसिक कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर के कुल 3951 पदों पर भर्ती की घोषणा की है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 25 मई से शुरू होगी। इच्छुक उम्मीदवार निर्धारित शर्तों के अनुसार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

RSSB Announces 3951 Posts for Senior and Basic Computer Instructor Recruitment 2026
RSSB Vacancy - फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक
विज्ञापन

विस्तार

RSSB: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB), जयपुर ने 2026 के लिए कंप्यूटर प्रशिक्षक भर्ती का विज्ञापन जारी किया है। इस भर्ती के तहत माध्यमिक शिक्षा और संस्कृत शिक्षा विभाग में कुल 3951 पद भरे जाएंगे, जिनमें 322 पद वरिष्ठ कंप्यूटर प्रशिक्षक और 3629 पद बेसिक कंप्यूटर प्रशिक्षक के हैं। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 25 मई 2026 से शुरू होकर 23 जून 2026 तक किए जा सकते हैं। आवेदन SSO भर्ती पोर्टल के माध्यम से होगा। 

Trending Videos

 
विज्ञापन
विज्ञापन
आयोजन तारीख
आवेदन शुरू होने की तिथि 25 मई 2026
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 23 जून 2026 (रात 11:59 बजे)
प्रस्तावित परीक्षा तिथि (वरिष्ठ कंप्यूटर प्रशिक्षक) 22 अगस्त 2026
प्रस्तावित परीक्षा तिथि (बेसिक कंप्यूटर प्रशिक्षक) 23 अगस्त 2026
आयु गणना तिथि 1 जनवरी 2027

कौन कर सकता है आवेदन?

वरिष्ठ कंप्यूटर प्रशिक्षक पद के लिए उम्मीदवार के पास कंप्यूटर साइंस/आईटी या संबंधित क्षेत्र में M.E./M.Tech, M.Sc (CS/IT), MCA, या B/ C लेवल जैसी उच्च योग्यता होनी चाहिए। इसके साथ ही देवनागरी लिपि में हिंदी पढ़ने-लिखने का ज्ञान और राजस्थान की संस्कृति की समझ होना जरूरी है।

बेसिक कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर पद के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक डिग्री या BCA, B.Sc (Computer Science/IT), B.E./B.Tech या PGDCA जैसी योग्यता होनी चाहिए। साथ ही हिंदी भाषा और राजस्थानी संस्कृति का ज्ञान अनिवार्य है। जो उम्मीदवार अंतिम वर्ष की परीक्षा दे रहे हैं, वे भी आवेदन कर सकते हैं, लेकिन उन्हें परीक्षा तिथि से पहले योग्यता पूरी करनी होगी।

कितना लगेगा शुल्क?

इस भर्ती के लिए OTR (One Time Registration) शुल्क अलग-अलग वर्गों के अनुसार निर्धारित किया गया है। सामान्य, क्रीमी लेयर ओबीसी-एमबीसी तथा अन्य राज्यों की आरक्षित श्रेणियों के उम्मीदवारों के लिए शुल्क 600 रुपये रखा गया है। वहीं राजस्थान के गैर-क्रीमी लेयर ओबीसी, एमबीसी, ईडब्ल्यूएस, एससी और एसटी वर्ग के उम्मीदवारों को 400 रुपये शुल्क देना होगा। इसके अलावा सभी दिव्यांगजन उम्मीदवारों के लिए भी OTR शुल्क 400 रुपये निर्धारित किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed