सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   UP: Two More Accused Arrested in misdeeds Case of Student Preparing for NEET

UP: नीट की तैयारी कर रही छात्रा से दुष्कर्म मामले में दो और आरोपी गिरफ्तार, तीन आरोपी पहले ही जा चुके हैं जेल

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा Published by: Shikha Pandey Updated Mon, 25 May 2026 02:48 PM IST
विज्ञापन
UP: Two More Accused Arrested in misdeeds Case of Student Preparing for NEET
गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
महोबा में रहकर नीट परीक्षा की तैयारी कर रही छात्रा का अपहरण कर दुष्कर्म किए जाने के मामले में दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इन पर सामूहिक दुष्कर्म, बंधक बनाने और चोट पहुंचाने के आरोप हैं। इस मामले में तीन आरोपी पहले ही जेल जा चुके हैं। हालांकि, पुलिस सोशल मीडिया में वायरल शादी का वीडियो, विवाह प्रमाण पत्र व उच्च न्यायालय में दायर संयुक्त याचिका जैसे तथ्यों की जांच कर रही है।
Trending Videos


मध्यप्रदेश के जनपद छतरपुर के एक गांव निवासी 25 वर्षीय युवती महोबा में किराये का कमरा लेकर नीट की तैयारी कर रही थी। 30 अप्रैल को वह लाईब्रेरी से घर लौटते समय लापता हो गई थी। 16 दिन बाद युवती को पुलिस ने बरामद किया था। युवती ने आरोपियों पर अपहरण, दुष्कर्म और प्रताड़ित करने का आरोप लगाया था। इस मामले में पुलिस ने छतरपुर के पठा लवकुशनगर निवासी अंकित, संतराम समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। हालांकि, बाद में युवती का शादी करते वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ। साथ ही उच्च न्यायालय में संयुक्त याचिका दायर किए जाने का तथ्य सामने आया था। हालांकि, पुलिस ने पीड़िता के बयान के आधार पर आरोपियों के खिलाफ अपहरण, दुष्कर्म समेत विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोतवाली प्रभारी मनीष कुमार पांडेय के नेतृत्व में गठित टीम ने घटना में शामिल दो अन्य आरोपी हल्लू उर्फ अजेश व मोहित श्रीवास निवासी पठा को पसवारा मोड़ से गिरफ्तार किया। जिन्हें न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उन्हें जेल भेजने की कार्रवाई की गई। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि इस मामले में अब तक सभी नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी की जा चुकी है। पीड़िता के बयान और विवेचना में प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर धाराओं में बढ़ोतरी की गई। सोशल मीडिया व अन्य माध्यमों से प्राप्त वीडियो, विवाह प्रमाण पत्र और उच्च न्यायालय में दायर याचिका जैसे तथ्यों को विवेचना में शामिल कर मामले की गहनता से जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed