सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Truck Driver and Cleaner Crushed to Death by Another Truck While Checking Tire on Expressway

UP: एक्सप्रेसवे पर टायर चेक कर रहे ट्रक के चालक व क्लीनर को दूसरे ट्रक ने कुचला, दोनों की दर्दनाक मौत

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: Shikha Pandey Updated Mon, 25 May 2026 11:17 AM IST
विज्ञापन
सार

उन्नाव में भीषण सड़क हादसा हुआ। घटना के समय चालक और क्लीनर मक्का लदे ट्रक के पहिए की हवा चेक कर रहे थे। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस छानबीन में जुटी।

Truck Driver and Cleaner Crushed to Death by Another Truck While Checking Tire on Expressway
उन्नाव में भीषण सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर दिपवल गांव के पास सड़क किनारे खड़े मक्का लगे ट्रक के पहियों की हवा चेक करते समय पीछे से आए दूसरे ट्रक ने चालक व क्लीनर को रौंद दिया। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने दूसरे ट्रक के चालक और क्लीनर को हिरासत में लिया है। 

Trending Videos


बिजनौर जिले के थाना चांदपुर के गांव भोगनावाला निवासी ट्रक चालक रईस (35) पुत्र मो शमीम और क्लीनर जैनुल ( 35) बिहार से ट्रक में मक्का लादकर एक्सप्रेसवे के रास्ते करनाल जा रहे थे। आगरा- लखनऊ एक्सप्रेसवे पर औरास थानाक्षेत्र के दिपवल गांव के पास भोर 3:30 बजे ट्रक खड़ा कर चालक और परिचालक टायर की हवा चेक करने लगे। उसी समय लखनऊ की ओर से राजस्थान जा रहे तेज रफ्तार ट्रक के चालक रहमत को झपकी आने से दोनों को रौंद दिया। हादसे के के बाद यूपीडा के कर्मचारियों ने दूसरे ट्रक के चालक और क्लीनर को पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने दूसरे ट्रक के चालक और क्लीनर को हिरासत में लिया है। दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए हैं। थानाध्यक्ष संजीव कुशवाहा ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए हैं परिजनों को सूचना दे दी गई है। दूसरे ट्रक के चालक और क्लीनर को हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed