{"_id":"6a140459d7d2b368bf0e976f","slug":"tragic-accident-in-hamirpur-three-boys-drown-while-bathing-in-a-pond-2026-05-25","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हमीरपुर में दर्दनाक हादसा: तालाब में नहाने गए तीन बालकों की डूबकर मौत, परिजनों की चीखें सुन कांप उठी रूह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमीरपुर में दर्दनाक हादसा: तालाब में नहाने गए तीन बालकों की डूबकर मौत, परिजनों की चीखें सुन कांप उठी रूह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
Published by: Shikha Pandey
Updated Mon, 25 May 2026 01:54 PM IST
विज्ञापन
सार
Hamirpur News: भीषण गर्मी से राहत पाने को सात बच्चे तालाब गए थे। जिसमें पांच पानी में उतरे और तीन की डूबकर मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।
हमीरपुर में दर्दनाक हादसा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
मौदहा कोतवाली क्षेत्र के खण्डेह गांव में सोमवार सुबह रामजानकी मंदिर के पीछे स्थित तालाब में नहाने गए तीन बालकों की डूबकर मौत हो गई। भीषण गर्मी से राहत पाने के लिए सात बच्चे तालाब पर गए थे। इनमें पांच बच्चे पानी में नहाने उतरे, जबकि दो बच्चे किनारे बैठे रहे। नहाते समय तीन बालक तालाब में बने गहरे गड्ढे में चले गए और डूब गए। हादसे से गांव में मातम पसर गया।
खण्डेह गांव निवासी प्रबल पुत्र घनश्याम यादव (10), आदित्य पुत्र राजू कुशवाहा (9) और भोला पुत्र सीताराम कुशवाहा (10) सोमवार सुबह करीब 10.30 बजे गांव के रामजानकी मंदिर के पीछे स्थित तालाब में नहाने गए थे। ग्रामीणों के अनुसार तालाब में करीब पांच फीट पानी भरा था, लेकिन उसी में एक बड़ा गड्ढा था। यह गड्ढा करीब 8 से 10 फीट गहरा बताया जा रहा है। नहाते समय तीनों बालक इसी गड्ढे में चले गए।
बताया गया कि सात बच्चे तालाब पर गए थे। इनमें पांच बच्चे पानी में नहाने उतरे, जबकि दो बच्चे तालाब के किनारे बैठे रहे। इसी दौरान तीन बालक गहरे गड्ढे में चले गए और डूबने लगे। किनारे बैठे बच्चों ने भोला के डूबने की आवाज लगाई। इसके बाद पानी में उतरे अन्य दो बच्चे किसी तरह बाहर निकले और परिजनों व ग्रामीणों को सूचना दी।
विज्ञापन
Trending Videos

बिलखते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
तालाब के पास नहीं था कोई सुरक्षा उपकरण
सूचना पर परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने ग्रामीणों और परिजनों के सहयोग से तीनों बालकों को तालाब से बाहर निकलवाया। इसके बाद उन्हें उपचार के लिए सीएचसी मौदहा ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। ग्रामीणों ने बताया कि तालाब के पास कोई सुरक्षा उपकरण नहीं थे। न ही कोई चेतावनी बोर्ड लगा था।

तीन मौतों से मचा कोहराम
तीनों बालकों को तैरना भी नहीं आता था। एक साथ तीन बालकों की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। सीएचसी में बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। घटना की जानकारी पर सीओ राजकुमार पांडेय, एसडीएम करणवीर सिंह और कोतवाली प्रभारी संतोष कुमार पुलिस बल के साथ सीएचसी पहुंचे। अधिकारियों ने परिजनों से घटना की जानकारी ली। कोतवाली प्रभारी संतोष कुमार ने बताया कि घटना की सूचना करीब 12 बजे मिली थी।

शवों का कराया जा रहा पोस्टमार्टम
पुलिस मौके पर पहुंची थी। तीनों बालकों को तालाब से बाहर निकलवाकर सीएचसी भेजा गया। पंचायतनामा और पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है। अपर पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार वर्मा ने बताया कि रामजानकी मंदिर के पास तालाब में बच्चों के डूबने की सूचना मिली थी। पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से बच्चों को बाहर निकलवाकर सीएचसी मौदहा भेजा, जहां चिकित्सकों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। शवों का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। मौके पर शांति व्यवस्था है।