{"_id":"6a140b1cbe098500f2040a96","slug":"video-three-children-drown-while-bathing-in-pond-in-hamirpur-2026-05-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"हमीरपुर: भीषण गर्मी के बीच बड़ा हादसा, तालाब में नहाने गए तीन मासूमों की डूबने से दर्दनाक मौत; गांव में पसरा मातम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमीरपुर: भीषण गर्मी के बीच बड़ा हादसा, तालाब में नहाने गए तीन मासूमों की डूबने से दर्दनाक मौत; गांव में पसरा मातम
कोतवाली क्षेत्र के खण्डेह गांव में सोमवार सुबह भीषण गर्मी से राहत पाने के लिए तालाब में नहाने गए तीन बालकों की डूबकर मौत हो गई। हादसे के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।
जानकारी के अनुसार गांव के रामजानकी मंदिर के पीछे स्थित तालाब पर सात बच्चे नहाने पहुंचे थे। इनमें पांच बच्चे पानी में उतरे थे, जबकि दो बच्चे किनारे बैठे हुए थे। नहाने के दौरान तीन बच्चे तालाब में बने गहरे गड्ढे में चले गए और डूबने लगे।
मृतकों में प्रबल पुत्र घनश्याम यादव (10), आदित्य पुत्र राजू कुशवाहा (9) और भोला पुत्र सीताराम कुशवाहा (10) शामिल हैं। ग्रामीणों के अनुसार तालाब में करीब पांच फीट पानी भरा था, लेकिन बीच में 8 से 10 फीट गहरा गड्ढा बना हुआ था, जिसमें जाने से हादसा हुआ।
किनारे बैठे बच्चों ने शोर मचाया तो अन्य बच्चे किसी तरह बाहर निकल आए और गांव जाकर परिजनों को जानकारी दी। सूचना मिलते ही ग्रामीण और पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रामीणों की मदद से तीनों बच्चों को तालाब से बाहर निकाला गया और सीएचसी मौदहा ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।