सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Mimicry Artist Jai Vijay Sachan Labels NH-34 a 'Bloody Highway,' Supports Demand for Widening

UP: मिमिक्री आर्टिस्ट जय विजय सचान ने एनएच-34 को खूनी हाईवे बताया, चौड़ीकरण की मांग का किया समर्थन

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: Shikha Pandey Updated Mon, 25 May 2026 10:32 AM IST
विज्ञापन
सार

मिमिक्री आर्टिस्ट जय विजय सचान ने एनएच-34 के चौड़ीकरण की मांग का समर्थन किया है। प्रदेश सरकार से इस मार्ग को दुरुस्त कराने की अपील की।

Mimicry Artist Jai Vijay Sachan Labels NH-34 a 'Bloody Highway,' Supports Demand for Widening
मिमिक्री आर्टिस्ट जय विजय सचान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

हमीरपुर निवासी मशहूर मिमिक्री आर्टिस्ट जय विजय सचान ने फेसबुक लाइव कर एनएच-34 को खूनी हाईवे बताते हुए सड़क चौड़ीकरण की मांग का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि हमीरपुर छोटा शहर है, लेकिन कानपुर-सागर राजमार्ग पर लगातार हादसे लोगों की जिंदगी छीन रहे हैं। उन्होंने कहा कि वह खुद इसी क्षेत्र के रहने वाले हैं और वर्ष 2016 में उनके करीबी की मौत भी इसी सड़क पर हादसे में हुई थी। सचान ने कहा कि सड़क सुरक्षा और चौड़ीकरण की मांग उठाने वालों पर कार्रवाई के बजाय समस्या का समाधान होना चाहिए। उन्होंने प्रदेश सरकार से इस मार्ग को प्राथमिकता से दुरुस्त कराने की अपील की।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed