{"_id":"6a13f1160491cf43400ed6a5","slug":"hand-amputation-case-fir-to-be-registered-against-paras-and-krishna-hospital-management-2026-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथ कटने का मामला: पारस और कृष्णा अस्पताल प्रबंधन पर होगी एफआईआर, दोनों अस्पतालों की लापरवाही सामने आई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथ कटने का मामला: पारस और कृष्णा अस्पताल प्रबंधन पर होगी एफआईआर, दोनों अस्पतालों की लापरवाही सामने आई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Shikha Pandey
Updated Mon, 25 May 2026 12:22 PM IST
विज्ञापन
सार
Kanpur News: आईटीबीपी जवान की मां के साथ हुई चिकित्सा लापरवाही के मामले की दोनों अस्पतालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाएगी।
आईटीबीपी जवान की मां का हाथ कटने का मामला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
आइटीबीपी के जवान विकास सिंह की मां निर्मला देवी की मां के हाथ काटने के मामले में कृष्णा और पारस हॉस्पिटल के खिलाफ एफआईआर दर्ज होगी। यह कार्रवाई सीएमओ डॉ हरिदत्त नेमी की ओर से गठित कमेटी ने पुलिस कमिश्नर रघुबीर लाल को दूसरी रिपोर्ट दे दी है। रिपोर्ट में दोनों अस्पतालों की लापरवाही सामने आई है।
Trending Videos
पुलिस आयुक्त रघुबीर लाल ने बताया कि दूसरी जांच रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों अस्पतालों में मरीज के इलाज में देरी करने से हाथ काटने की स्थिति बनी है। मामले में दोनों अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ बीएनएस की धारा 125 बी के तहत एफआईआर दर्ज की जाएगा। इसमें तीन साल की सजा और जुर्माना का प्रविधान है। आइटीबीपी के कमांडेंट पर कोर्ट आफ इंक्वायरी होगी। उन्होंने पुलिस कमिश्नर कार्यालय का घेराव करने के मामले में डीजी आईटीबीपी को रिपोर्ट दी गई है l
विज्ञापन
विज्ञापन
बताते चलें कि आईटीबीपी के जवान विकास सिंह की मां निर्मला देवी के हाथ कटने के मामले की जांच रिपोर्ट पर पक्षपाती होने का आरोप लगा था। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने दोबारा जांच करने पर हामी भरी थी।