फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूपी में रोडरेज में डबल मर्डर: बाइकें भिड़ने पर बाप-बेटे का कत्ल, एक बेटा घायल; कानपुर कांड की पूरी कहानी

Mon, 25 May 2026 10:11 AM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर Published by: Sharukh Khan Updated Mon, 25 May 2026 10:11 AM IST
सार

यूपी के कानपुर में रोडरेज में डबल मर्डर का मामला सामने आया है। यहां यशोदानगर में बाइकें भिड़ने पर सरेराह पिता-पुत्र को चाकू से गोदकर मार डाला। भीड़ ने आरोपी डिलीवरी बॉय को पीटकर पुलिस को सौंप दिया है। उसके दो साथियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। बाइकसवार तीन आरोपियों ने पहले हेलमेट फिर चाकू से कई वार किए।

विज्ञापन
Father and Son Stabbed to Death in Kanpur After Bikes Collide
kanpur double murder - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
कानपुर के नौबस्ता में विराटनगर पुलिस चौकी से महज 200 मीटर दूर और यशोदानगर चौराहे पर पुलिस पिकेट पॉइंट की मुस्तैदी के बावजूद दबंगों ने खूनी खेल खेला। रविवार रात बाइकों की भिड़ंत के विवाद में सरेराह पिता और छोटे बेटे की तीन युवकों ने चाकू से गोदकर हत्या कर दी। इस हमले में बड़ा बेटा भी गंभीर रूप से घायल हो गया।


दुस्साहसिक वारदात के बाद भीड़ ने एक आरोपी को पीटकर पुलिस के हवाले कर दिया। उसके दो साथी मौके से भाग गए। पुलिस कमिश्नर रघुबीर लाल ने हैलट पहुंचकर घायल युवक और उसकी मां से पूछताछ की।

Father and Son Stabbed to Death in Kanpur After Bikes Collide
घटना के बाद गमगीन परिजन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
चकेरी मोड़ पर रामनगर स्थित नई प्लाटिंग निवासी शिवनारायण त्रिवेदी (60) बेटे शिवम (26) और सत्यम (30) के साथ किदवईनगर मार्बल मार्केट में कनक मार्बल में काम करते थे। रविवार रात तीनों काम खत्म कर बाइक से घर लौट रहे थे। यशोदानगर में वृंदावन लॉन के पास उनकी बाइक बगल से गुजर रही दूसरी बाइक से भिड़ गई।
Father and Son Stabbed to Death in Kanpur After Bikes Collide
शिवनारायण त्रिवेदी की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार इस पर दोनों पक्षों में कहासुनी होने लगी, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। आरोप है कि दूसरी बाइक पर सवार तीन युवकों ने पिता-पुत्रों पर पहले हेलमेट से सिर और चेहरे पर ताबड़तोड़ कई वार किए। इसके बाद चाकू निकालकर पिता-पुत्र को लहुलूहान कर दिया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Father and Son Stabbed to Death in Kanpur After Bikes Collide
शिवम त्रिवेदी की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
चाकू लगने से शिवनारायण और शिवम गंभीर रूप से घायल हो गए। सड़क पर गिरा सत्यम भी तड़प रहा था। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस तीनों को हैलट लेकर पहुंची, जहां डॉक्टर ने शिवनारायण और छोटे पुत्र शिवम को मृत घोषित कर दिया। सत्यम का इलाज किया जा रहा है। पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
Father and Son Stabbed to Death in Kanpur After Bikes Collide
घटना के बाद गमगीन परिजन और पड़ोसी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
वारदात की जानकारी पर घर में शिवनारायण की पत्नी सुधा बेहोश हो गईं। भीड़ ने मौके से एक आरोपी शिवा वर्मा निवासी कानपुर देहात को पकड़ा। वह श्यामनगर में रहकर ऑनलाइन प्लेटफार्म में डिलीवरी बॉय का काम करता है। दो अन्य आरोपी नौबस्ता निवासी करन वर्मा, उत्सव अवस्थी की तलाश की जा रही है। पुलिस जांच में पता चला है कि करन ने ही चाकू से हमला किया है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed