सब्सक्राइब करें

UP: रोती रही बेटी, चुप कराती रही मां, रात दो बजे गमछे से गला कसकर मारा; विनीता ने जमीन पर बिछाई थी लाल साड़ी

अमर उजाला नेटवर्क, जालौन Published by: Sharukh Khan Updated Sat, 23 May 2026 01:19 PM IST
सार

जालौन में आर्थिक तंगी से जूझ रहे परिवार में कलह इस कदर हावी हुई की एक मां ने आवेश में आकर ममता का गला घोंट दिया। मां ने चार साल की बेटी की गमछे से गला कसकर हत्या कर दी। घटना का दस साल के बेटे ने फोन से वीडियो बना लिया। पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में ले लिया है।

विज्ञापन
Jalaun Murder Case Daughter kept weeping Mother kept trying to silence her at 2 AM she Killed
Jalaun Murder - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
उत्तर प्रदेश के जालौन जिले के आटा इलाके के अकबरपुर इटौरा गांव में चार साल की मासूम नैना की हत्या से जुड़ी बेहद दर्दनाक जानकारी सामने आई है। परिजनों के अनुसार, बृहस्पतिवार शाम करीब सात बजे से ही महिला विनीता और उसके पति राजकुमार के बीच विवाद शुरू हो गया था। दोनों के बीच देर रात तक कहासुनी और झगड़ा चलता रहा।


बताया जा रहा है कि विवाद के दौरान चार साल की मासूम नैना बीच-बीच में रो पड़ती थी। इस पर मां उसे चुप कराती रही। परिजनों के मुताबिक घर का माहौल पूरी तरह तनावपूर्ण बना हुआ था और रात करीब 12 बजे तक झगड़ा चलता रहा। 




Jalaun Murder Case Daughter kept weeping Mother kept trying to silence her at 2 AM she Killed
दरवाजे पर एकत्रित लोगों की भीड़ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इसके बाद राजकुमार अपने दोनों बेटों के साथ अलग चारपाई पर सो गया, जबकि विनीता अपनी बेटी नैना को लेकर दूसरी ओर लेट गई। जानकारी के अनुसार तड़के करीब दो बजे विनीता उठी और सो रही मासूम नैना को जमीन पर ले गई। वहां उसने गमछे से बच्ची का गला कस दिया।

 
Trending Videos
Jalaun Murder Case Daughter kept weeping Mother kept trying to silence her at 2 AM she Killed
बच्ची की मौत के बाद जमा भीड़ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आशंका जताई जा रही है कि आवाज बाहर न जाए, इसलिए उसने जमीन पर लेटाकर वारदात को अंजाम दिया। मासूम की मौत के बाद घर में सन्नाटा छा गया। बाद में जब पिता की नींद खुली और उसने बेटी को मृत अवस्था में देखा तो वह फूट-फूट कर रो पड़ा। परिवार में चीख-पुकार मच गई और पूरे गांव में मातम पसर गया। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Jalaun Murder Case Daughter kept weeping Mother kept trying to silence her at 2 AM she Killed
बच्ची की मौत के बाद विलाप करते परिजन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विनीता ने जमीन पर लाल साड़ी बिछाई थी
ग्रामीणों के मुताबिक, मां विनीता ने गमछे का टुकड़ा फाड़कर बच्ची के गले में बांधा और उसे कस दिया। घटना को लेकर गांव में गहरा आक्रोश और दुख का माहौल है। लोग कह रहे हैं कि जिस मां की गोद में बच्ची खुद को सबसे सुरक्षित समझती थी, उसी ने उसकी जिंदगी छीन ली। बताया गया कि घटना से पहले विनीता ने जमीन पर लाल साड़ी बिछाई थी।
विज्ञापन
Jalaun Murder Case Daughter kept weeping Mother kept trying to silence her at 2 AM she Killed
घटनास्थल की जानकारी देता पिता - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इसके बाद वह नैना को गोद में उठाकर वहां ले गई। घटना के बाद बच्ची का शव उसी साड़ी पर पड़ा मिला। यह दृश्य देखकर गांव की महिलाओं की आंखें नम हो गईं। घर में तीन चारपाइयां बिछी थीं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed