UP TGT 2026: यूपी टीजीटी की सिटी स्लिप जारी, 3 और 4 जून को एग्जाम; 8.68 लाख अभ्यर्थी शामिल
UPESSC TGT 2026: उत्तर प्रदेश टीजीटी परीक्षा का आयोजन 3 और 4 जून को 36 जिलों के 614 केंद्रों पर दो पालियों में होगी। इस भर्ती के लिए 8.68 लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। एडमिट कार्ड 30 मई से डाउनलोड होंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
UPESSC: उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (टीजीटी) भर्ती परीक्षा 2026 की सिटी स्लिप जारी कर दी है। आयोग द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार विज्ञापन संख्या-01/2022 के तहत आयोजित होने वाली टीजीटी लिखित परीक्षा 3 जून और 4 जून 2026 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा प्रदेश के 36 जिलों में बनाए गए 614 परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों में होगी।
आयोग के अनुसार इस भर्ती प्रक्रिया के लिए कुल 8,68,531 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। परीक्षा सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक आयोजित की जाएगी।
36 जिलों में आयोजित होगी परीक्षा
टीजीटी परीक्षा आगरा, मथुरा, अलीगढ़, हाथरस, अयोध्या, सुल्तानपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, बरेली, बस्ती, संतकबीरनगर, बांदा, चित्रकूट, बहराइच, गोंडा, देवरिया, गोरखपुर, जालौन, झांसी, कानपुर देहात, कानपुर नगर, लखनऊ, रायबरेली, गाजियाबाद, मेरठ, भदोही, मिर्जापुर, मुरादाबाद, रामपुर, प्रतापगढ़, प्रयागराज, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, जौनपुर और वाराणसी समेत विभिन्न जिलों में आयोजित की जाएगी।
विषयवार परीक्षा कार्यक्रम जारी
3 जून 2026 की पहली पाली में सामाजिक विज्ञान, शारीरिक शिक्षा, विज्ञान और उर्दू विषय की परीक्षा होगी। वहीं दूसरी पाली में हिंदी, गणित, कृषि और संगीत गायन विषय शामिल हैं।
4 जून 2026 की पहली पाली में अंग्रेजी, गृह विज्ञान, जीव विज्ञान और संगीत वादन की परीक्षा आयोजित होगी। दूसरी पाली में संस्कृत, वाणिज्य और कला विषय की परीक्षा कराई जाएगी।
30 मई से डाउनलोड होंगे एडमिट कार्ड
आयोग ने बताया कि परीक्षा जनपद की अंतिम सूचना 23 मई 2026 से आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध करा दी जाएगी। अभ्यर्थी वेबसाइट पर जाकर अपने परीक्षा केंद्र से संबंधित जानकारी देख सकेंगे।
इसके साथ ही आयोग ने स्पष्ट किया है कि प्रवेश पत्र 30 मई 2026 से वेबसाइट के माध्यम से डाउनलोड किए जा सकेंगे। बिना वैध प्रवेश पत्र के किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा में शामिल होने की अनुमति नहीं दी जाएगी।