{"_id":"6a1413a2c4eb9abe900c5d6f","slug":"video-sirmour-sp-ns-negi-states-complete-ban-on-carrying-mobile-phones-and-electronic-gadgets-inside-polling-stations-2026-05-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"Sirmour: एसपी एनएस नेगी बोले- मतदान केंद्र के अंदर मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक गैजेट ले जाने पर पूर्ण प्रतिबंध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour: एसपी एनएस नेगी बोले- मतदान केंद्र के अंदर मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक गैजेट ले जाने पर पूर्ण प्रतिबंध
Ankesh Dogra
Updated Mon, 25 May 2026 02:47 PM IST
Link Copied
पंचायत चुनावों को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से पूरा करने के लिए प्रशासन ने अपनी तैयारी पूरी कर ली है। इसी कड़ी में नाहन पुलिस लाइन में चुनाव ड्यूटी पर तैनात होने वाले पुलिस कर्मियों के लिए एक विशेष ब्रीफिंग सत्र का आयोजन किया गया। इसको संबोधित करते हुए जिला पुलिस कप्तान एसपी एनएस नेगी ने सुरक्षा व्यवस्था और नियमों को लेकर कड़े दिशा-निर्देश जारी किए। उन्होंने सभी पुलिस अधिकारियों और जवानों को स्पष्ट चेतावनी दी कि चुनाव प्रक्रिया के दौरान किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। एसपी ने सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए सख्त हिदायत दी कि मतदान केंद्र के अंदर मोबाइल फोन या कोई भी अन्य इलेक्ट्रॉनिक गैजेट ले जाने पर पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा। उन्होंने ड्यूटी पर तैनात जवानों को आदेश दिया कि वे इस नियम का कड़ाई से पालन करवाएं और यह पक्का करें कि कोई भी मतदाता या बाहरी व्यक्ति अपने साथ फोन अंदर न ले जा सके। इसके साथ ही उन्होंने सभी केंद्रों पर कानून व्यवस्था को दुरुस्त रखने और चुनाव ड्यूटी के दौरान हर पुलिस कर्मी को पूरी तरह से निष्पक्ष और पेशेवर व्यवहार बनाए रखने के निर्देश दिए। अंत में एसपी ने कहा कि चुनाव के दिन मतदान केंद्रों पर भीड़ को संभालना और शांति बनाए रखना सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। इसके लिए पुलिस कर्मियों को हर संदिग्ध गतिविधि पर पैनी नजर रखनी होगी। उन्होंने जवानों से पोलिंग स्टाफ के साथ बेहतर तालमेल बनाकर काम करने को कहा ताकि मतदान प्रक्रिया बिना किसी बाधा के पूरी हो सके।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।