{"_id":"6a140dcbd237cc16fa0e4fba","slug":"video-sirmour-congress-stages-protest-in-nahan-over-petrol-and-diesel-prices-raises-slogans-against-central-government-2026-05-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"Sirmour: नाहन में पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर कांग्रेस का हल्ला बोल, केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour: नाहन में पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर कांग्रेस का हल्ला बोल, केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी
Ankesh Dogra
Updated Mon, 25 May 2026 02:22 PM IST
Link Copied
देश में पेट्रोल और डीजल की लगातार बढ़ती कीमतों के खिलाफ नाहन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सोमवार को उग्र प्रदर्शन किया। विधायक अजय सोलंकी और कांग्रेस नेता आनंद परमार के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता सड़कों पर उतरे और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेसियों ने केंद्र सरकार पर आम जनता की जेब पर डाका डालने का आरोप लगाया। डीसी कार्यालय के बाहर ये विरोध प्रदर्शन हुआ। इस अवसर पर विधायक अजय सोलंकी ने केंद्र सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि केंद्र सरकार की नाकामी की वजह से देश में तेल के दाम आसमान छू रहे हैं। उन्होंने कहा कि महंगाई ने आम आदमी की कमर तोड़ दी है। पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने से माल ढुलाई महंगी हो गई है, जिसका सीधा असर खाद्य पदार्थों और अन्य जरूरी वस्तुओं की कीमतों पर पड़ रहा है। केंद्र सरकार महंगाई पर लगाम लगाने में पूरी तरह विफल साबित हुई है। प्रदर्शन के बाद कांग्रेस के एक प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त (डीसी) के माध्यम से केंद्र सरकार को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में मांग की गई है कि बढ़ी हुई कीमतों को तुरंत वापस लिया जाए ताकि जनता को राहत मिल सके। आनंद परमार ने कहा कि यदि सरकार ने जल्द ही ठोस कदम नहीं उठाए, तो कांग्रेस इस आंदोलन को और उग्र करेगी। इस दौरान पार्षद राकेश गर्ग, कपिल गर्ग, सलीम अहमद सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।