{"_id":"6a13eb4ddb33a1136d0720b7","slug":"video-sirmour-the-city-of-nahan-was-established-around-the-khera-temple-after-its-construction-2026-05-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"Sirmour: खेड़ा मंदिर का निर्माण करके चारों और बसाया गया था नाहन शहर, राजवंश सदस्या दिव्यश्री ने दी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour: खेड़ा मंदिर का निर्माण करके चारों और बसाया गया था नाहन शहर, राजवंश सदस्या दिव्यश्री ने दी जानकारी
Ankesh Dogra
Updated Mon, 25 May 2026 11:55 AM IST
Link Copied
साल 2008 में मेरे पिता महाराज उदय प्रकाश ने शाही महल के कपाट के साल में एक बार खोलने का निर्णय लिया था। ताकि शहरवासी महल स्थिति खेड़ा महाराज के प्राचीन मंदिर में आकर उनके दर्शन कर सकें। देर शाम को यह जानकारी राजवंश की सदस्या दिव्यश्री ने दी। दिव्यश्री ने बताया कि पिता के देहांत के बाद भी साल में एक बार शाही महल के दरवाजे आमजन के लिए खोले जा रहे हैं ताकि वह खेड़ा महाराज के दर्शन कर सकें। उन्होंने खेड़ा मंदिर और शाही महल स्थित पीपल के पेड़ की ऐतिहासिक जानकारी भी सांझा की। दिव्यश्री ने बताया कि 1621 में महाराज कर्मप्रकाश सिरमौर रियासत के लिए नई राजधानी तलाश कर रहे थे। उस दौरान खेड़ा महाराज उनको पीपल के पेड़ में साधना में लीन मिले। खेड़ा महाराज ने महाराज से कहा कि मेरी स्थापना यहां पर करें और पूरा शहर मेरे चारों ओर बसेगा। इस तरह खेड़ा महाराज की स्थापना यहां हुई। इसके बाद उनको जगन्नाथ मंदिर में भी स्थापित किया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।