सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   SGPGIMS Vacancy 2026: Recruitment for Junior Engineer, Technician & Various Posts; Check Eligibility

SGPGIMS Vacancy 2026: जूनियर इंजीनियर, तकनीशियन समेत विभिन्न पदों पर भर्ती; कौन कर सकता है आवेदन? जानें शर्तें

जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Shahin Praveen Updated Sat, 23 May 2026 03:35 PM IST
विज्ञापन
सार

SGPGIMS Lucknow Recruitment 2026: एसजीपीजीआईएमएस, लखनऊ में तकनीशियन, जूनियर इंजीनियर और अन्य विभिन्न पदों पर भर्ती चल रही है। इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित योग्यता के अनुसार आवेदन कर सकते हैं।

SGPGIMS Vacancy 2026: Recruitment for Junior Engineer, Technician & Various Posts; Check Eligibility
संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान, (SGPGIMS) - फोटो : आधिकारिक वेबसाइट (@sgpgims.org.in.)
विज्ञापन

विस्तार

SGPGIMS Vacancy 2026: संजय गांधी पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (SGPGIMS), लखनऊ ने ग्रुप बी और सी के तहत तकनीशियन, जूनियर इंजीनियर और अन्य पदों पर कुल 47 रिक्तियों के लिए भर्ती निकली है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया चल रही है। इच्छुक अभ्यर्थी 9 जून 2026 तक SGPGIMS की आधिकारिक वेबसाइट sgpgims.org.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Trending Videos

आवेदन के लिए योग्यता

पद का नाम आवश्यक योग्यता
तकनीकी अधिकारी (परफ्यूजन) BSc मेडिकल परफ्यूजन/BSc + परफ्यूजन सर्टिफिकेट, 5 वर्ष अनुभव
जूनियर इंजीनियर (टेलीकॉम) टेलीकॉम/इलेक्ट्रॉनिक्स में डिप्लोमा + 2 वर्ष अनुभव
जूनियर इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल) इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में 3 वर्षीय डिप्लोमा
परफ्यूज़निस्ट BSc मेडिकल परफ्यूजन/BSc + सर्टिफिकेट, 1 वर्ष अनुभव
तकनीशियन (रेडियोलॉजी) 10+2 साइंस + रेडियोग्राफी डिप्लोमा / BSc रेडियोग्राफी
मेडिकल लैब टेक्नोलॉजिस्ट मेडिकल लैब टेक्नोलॉजी में ग्रेजुएशन + 2 वर्ष अनुभव
तकनीशियन (रेडियोथेरेपी) 10+2 साइंस + रेडियोथेरेपी डिप्लोमा/BSc रेडियोथेरेपी
तकनीकी सहायक (न्यूरो-ओटोलॉजी) स्पीच एवं हियरिंग में BSc
जूनियर ऑक्यूपेशनल थेरेपिस्ट इंटर साइंस + MOT डिग्री
तकनीशियन (डायलिसिस) BSc डायलिसिस/डिप्लोमा + अनुभव
स्वच्छता निरीक्षक ग्रेड-I मैट्रिक + सैनिटरी इंस्पेक्टर सर्टिफिकेट + 4 वर्ष अनुभव
रिसेप्शनिस्ट ग्रेजुएशन + पत्रकारिता/PR में PG डिप्लोमा
फार्मासिस्ट ग्रेड-II फार्मेसी डिप्लोमा + रजिस्टर्ड फार्मासिस्ट

आयु सीमा

इस भर्ती के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित की गई है, जिसकी गणना 01 जनवरी 2026 के आधार पर की जाएगी। उत्तर प्रदेश सरकार के नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।

इतना लगेगा आवेदन शुल्क

इस भर्ती के लिए आवेदन शुल्क वर्ग के अनुसार तय किया गया है। अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के उम्मीदवारों को जीएसटी सहित 1180 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा, जबकि अनुसूचित जाति (SC) और अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग के उम्मीदवारों के लिए शुल्क 708 रुपये निर्धारित किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

समझें चयन प्रक्रिया और परीक्षा पैटर्न

उम्मीदवारों का चयन सबसे पहले कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) के माध्यम से किया जाएगा। इसके बाद, जिन पदों पर लागू होगा वहां कौशल परीक्षण/तकनीकी परीक्षा (Skill Test/Technical Test) आयोजित की जाएगी। अंतिम चरण में दस्तावेज सत्यापन (Document Verification) होगा। अंतिम चयन मुख्य रूप से CBT में प्राप्त अंकों के आधार पर किया जाएगा, जबकि कौशल परीक्षण केवल योग्यता (Qualifying) के लिए होगा।

कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) में वस्तुनिष्ठ प्रकार (Objective Type) के प्रश्न पूछे जाएंगे और परीक्षा का माध्यम केवल अंग्रेजी होगा। न्यूनतम योग्यता अंक ओबीसी वर्ग के लिए 50% तथा एससी/एसटी वर्ग के लिए 45% निर्धारित किए गए हैं। वहीं, कुछ विशेष पदों के लिए कौशल परीक्षण भी लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed