{"_id":"6a141482788a841d4305c6e6","slug":"new-stalls-and-water-vending-machines-will-open-at-stations-e-auction-to-begin-from-june-1-2026-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj : स्टेशनों पर खुलेंगे नए स्टाल और लगेंगी वाटर वेंडिंग मशीन, ई-नीलामी एक जून से शुरू होगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj : स्टेशनों पर खुलेंगे नए स्टाल और लगेंगी वाटर वेंडिंग मशीन, ई-नीलामी एक जून से शुरू होगी
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Mon, 25 May 2026 02:51 PM IST
विज्ञापन
सार
उत्तर मध्य रेलवे के प्रयागराज मंडल के अंतर्गत स्टेशनों पर यात्रियों को खानपान और पानी की बेहतर सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी।
वाटर वेडिंग मशीन पर पानी के लिए खड़े यात्री।
- फोटो : संवाद।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
उत्तर मध्य रेलवे के प्रयागराज मंडल के अंतर्गत स्टेशनों पर यात्रियों को खानपान और पानी की बेहतर सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक कार्यालय ने प्रयागराज मंडल के अलग-अलग स्टेशनों पर बहुउद्देशीय स्टाल, खानपान स्टाल और वाटर वेंडिंग मशीन के अनुबंध के लिए ऑनलाइन बोलियां आमंत्रित की हैं।
Trending Videos
इसकी प्रक्रिया आईआरईपीएस के ई-नीलामी मॉड्यूल के माध्यम से होगी। स्टेशनों पर इन इकाइयों को पांच साल के लिए आवंटित किया जाएगा। योजना के तहत सूबेदारगंज, अलीगढ़, विंध्याचल, कानपुर नगर के अनवरगंज, फतेहपुर, सोनभद्र, हाथरस, मैनपुरी और खुर्जा समेत कई छोटे-बड़े स्टेशनों को कवर किया गया है। स्टेशनों पर यात्रियों की संख्या, जरूरत को देखते हुए अलग-अलग श्रेणियों में स्टाल और वाटर वेंडिंग मशीन की संख्या तय की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
बहुउद्देशीय स्टाल के लिए ई-नीलामी एक जून 2026 से शुरू होगी। खानपान इकाइयों और वाटर वेंडिंग मशीन के लिए अलग-अलग स्लॉट में तीन जून, चार जून और पांच जून 2026 को सुबह 11 बजे से ऑनलाइन बोली लगाई जाएगी।