सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj Fuel Rate: Petrol and diesel prices increased for the fourth time in 11 days, with prices rising by

Prayagraj Fuel Rate : पेट्रोल और डीजल के दाम फिर बढ़े, 11 दिन में लगा चौथा झटका

अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 25 May 2026 12:33 PM IST
विज्ञापन
सार

प्रयागराज में पेट्रोल और डीजल के दाम एक बार फिर बढ़ गए हैं। 11 दिन के भीतर यह चौथा झटका जनता को लगा है। 11 दिन में पेट्रोल-डीजल आठ-आठ रुपये महंगा हो गया है। 25 मई को पेट्रोल के मूल्य में 2.87 रुपये और डीजल के मूल्य में 2.80 रुपये की बढ़ोत्तरी हुई  है।

Prayagraj Fuel Rate: Petrol and diesel prices increased for the fourth time in 11 days, with prices rising by
प्रयागराज में डीजल पेट्रोल के दाम फिर बढ़े। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार

पेट्रोल और डीजल के दाम एक बार फिर बढ़ गए हैं। 11 दिन के भीतर यह चौथा झटका जनता को लगा है। 11 दिन में पेट्रोल-डीजल आठ-आठ रुपये महंगा हो गया है। 25 मई को पेट्रोल के मूल्य में 2.87 रुपये और डीजल के मूल्य में 2.80 रुपये की बढ़ोत्तरी हुई  है। पेट्रोलियम पदार्थों के दाम बढ़ने के बाद अब ट्रांसपोर्ट का खर्च भी बढ़ेगा जिससे महंगाई में आग लगने की संभावना जाहिर की जा रही है।

Trending Videos


वाहनों के किराए-भाड़े में वृद्धि के साथ रोजमर्रा के सामान सब्जी, दूध, अनाज और खाद्य तेलों सहित अन्य जरूरत के सामानों के दाम बढ़ सकते हैं। प्रयागराज में पेट्रोल का मूल्य अब करीब 103 रुपये प्रति लीटर और डीजल का दाम करीब 96 रुपये लीटर पहुंच गया है। हिंदुस्तान पेट्रोलियम का एक्स्ट्रा प्रीमियम पेट्रोल प्रति लीटर 108.59 रुपये से बढ़कर 111.20 रुपये प्रति लीटर हो गया है। सामान्य पेट्रोल का मूल्य प्रति लीटर 99.21 से बढ़कर 101.82 और डीजल 92.60 रुपये से बढ़कर 95.32 रुपये हो गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

यह भी जानें कब-कब बढ़े दाम
  • 15 मई: पेट्रोल 3.29 रुपए, डीजल 3.11 रुपये
  • 19 मई: पेट्रोल 96 पैसे, डीजल 94 पैसे
  • 23 मई: पेट्रोल 94 पैसे, डीजल 95 पैसे
  • 25 मई: पेट्रोल 2.87 रुपए, डीजल 2.80 रुपये 

इसी तरह प्रयागराज में भारत पेट्रोलियम के पेट्रोल का दाम प्रति लीटर 99.25 से बढ़कर 101.86 रुपये हो गया। डीजल प्रति लीटर 92.68 से 95.35 रुपये हुआ। एक्स्ट्रा प्रीमियम पेट्रोल प्रति लीटर 108.42 से 111.02 रुपये हो गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed