{"_id":"6a140f0ac659afebc9014940","slug":"upessc-now-the-syllabus-of-tgt-pgt-recruitment-exam-will-also-be-in-english-2026-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"UPESSC : अब अंग्रेजी में भी होगा टीजीटी-पीजीटी भर्ती परीक्षा का पाठ्यक्रम, शिक्षक भर्ती में बड़ा बदलाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UPESSC : अब अंग्रेजी में भी होगा टीजीटी-पीजीटी भर्ती परीक्षा का पाठ्यक्रम, शिक्षक भर्ती में बड़ा बदलाव
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Mon, 25 May 2026 02:27 PM IST
विज्ञापन
सार
उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग आगामी शिक्षक भर्तियों में बड़ा बदलाव करने जा रहा है। प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (टीजीटी), प्रवक्ता संवर्ग (पीजीटी), प्रधानाचार्य, प्रधानाध्यापक और सहायक अध्यापक संबद्ध प्राइमरी पदों की नई भर्ती परीक्षा में इस बार पाठ्यक्रम हिंदी के साथ अंग्रेजी में भी उपलब्ध कराया जाएगा।
डॉ. प्रशांत कुमार, अध्यक्ष उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग आगामी शिक्षक भर्तियों में बड़ा बदलाव करने जा रहा है। प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (टीजीटी), प्रवक्ता संवर्ग (पीजीटी), प्रधानाचार्य, प्रधानाध्यापक और सहायक अध्यापक संबद्ध प्राइमरी पदों की नई भर्ती परीक्षा में इस बार पाठ्यक्रम हिंदी के साथ अंग्रेजी में भी उपलब्ध कराया जाएगा। अब तक आयोग की वेबसाइट पर केवल हिंदी माध्यम में ही पाठ्यक्रम अपलोड होता था।
आयोग के अध्यक्ष डाॅ. प्रशांत कुमार ने बताया कि हाल ही में आयोजित टीजीटी और पीजीटी परीक्षाओं के दौरान यह बात सामने आई कि प्रश्न पत्र हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में होते हैं, लेकिन पाठ्यक्रम केवल हिंदी में उपलब्ध है। इससे सीबीएसई, यूपी बोर्ड अंग्रेजी माध्यम और आईसीएसई पृष्ठभूमि के अभ्यर्थियों को कठिनाई होती थी। आगामी भर्तियों को ध्यान में रखते हुए आयोग दोनों भाषाओं में पाठ्यक्रम तैयार कराने की दिशा में काम कर रहा है। जल्द ही इसकी रूपरेखा तैयार कर ली जाएगी। द्विभाषीय पाठ्यक्रम से न केवल अभ्यर्थियों को सुविधा मिलेगी, बल्कि प्रश्नपत्र तैयार करने वाले विशेषज्ञों को भी विषयवस्तु समझने में आसानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
23 हजार से अधिक पदों पर भर्ती की तैयारी में जुटा आयोग
शिक्षा निदेशालय ने अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में रिक्त 23,213 पदों की समेकित सूचना आयोग को भेज दी है। इनमें प्रधानाचार्य के 1502, प्रधानाध्यापक के 1003, पीजीटी के 2705, टीजीटी के 16,114 और सहायक अध्यापक के 1889 पद शामिल हैं। नई भर्ती प्रक्रिया जल्द शुरू होने की संभावना है।
Trending Videos
शिक्षा निदेशालय ने अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में रिक्त 23,213 पदों की समेकित सूचना आयोग को भेज दी है। इनमें प्रधानाचार्य के 1502, प्रधानाध्यापक के 1003, पीजीटी के 2705, टीजीटी के 16,114 और सहायक अध्यापक के 1889 पद शामिल हैं। नई भर्ती प्रक्रिया जल्द शुरू होने की संभावना है।