सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Wife strangled to death near police station, children reached police station when she did not wake up in

Prayagraj : पुलिस चौकी के बगल पत्नी की गला दबाकर हत्या, सुबह न उठने पर बच्चे पहुंचे थाने

अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 24 May 2026 07:58 PM IST
विज्ञापन
सार

पूरामुफ्ती के बम्हरौली पुलिस चौकी के बगल स्थित एक घर में शनिवार रात पति ने अवैध सबंध के शक के चलते पत्नी शबनम (35) की गला दबाकर हत्या कर दी।

Wife strangled to death near police station, children reached police station when she did not wake up in
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

पूरामुफ्ती के बम्हरौली पुलिस चौकी के बगल स्थित एक घर में शनिवार रात पति ने अवैध सबंध के शक के चलते पत्नी शबनम (35) की गला दबाकर हत्या कर दी। अगली सुबह घर में मौजूद मासूम बच्चों ने मां को जगाने का प्रयास किया, प्रतिक्रिया नहीं मिलने पर रोते-बिलखते बच्चे पहले पड़ोसी और फिर थाने पहुंचकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने आरोपी पति शाह मोहम्मद उर्फ आलम को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

Trending Videos


जानकारी के अनुसार, फूलपुर के गांव पिड़ौना निवासी शबनम की करीब 10 वर्ष पूर्व चांद मोहम्मद (38) से शादी हुई थी। इनका एक आठ वर्षीय बेटी सना और छह वर्षीय बेटा इनायत अली है। बम्हरौली में फजल महमूद के आवास के बाहर बने सर्वेंट रूम में रहकर चांद मोहम्मद उर्फ आलम मजदूरी करता है। शनिवार रात परिवार के सभी लोग घर में सो रहे थे। रात करीब एक बजे इस बीच शबनम और चांद मोहम्मद के बीच कहासुनी हो गई। मामला इतना बढ़ा कि आरोपी ने दुपट्टे से पत्नी की गला घोटकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार सुबह दोनों बच्चे सोकर उठे तो उनकी मां शबनम अपने बिस्तर से नहीं उठी थी। बच्चों को शक हुआ और दोनों ने मां को जगाने का प्रयास किया, लेकिन जब कोई हरकत नहीं हुई तो वह घबरा गए। इसके बाद बच्चों ने आसपास के लोगों को जानकारी दी और फिर सुबह करीब छह बजे दोनों मासूम बच्चे बम्हरौली पुलिस चौकी जाकर घटना की सूचना दी।

पूरामुफ्ती थाना प्रभारी अविनाश कुमार सिंह फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रारंभिक जांच में पता चला कि आरोपी पति पत्नी पर अवैध संबंध का शक करता था। इसी शक में उसने वारदात को अंजाम दिया।

दहेज लालच व शक ने ले ली बहन की जान...

मृतका के भाई इमरान ने बताया कि शबनम दो भाई दो बहन में दूसरे नंबर की थी। पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि दहेज की मांग को लेकर आरोपी चांद मोहम्मद शबनम को प्रताड़ित करता था और आए दिन विवाद करता था। इसे लेकर बहन ने कई बार घरवालों को इसकी जानकारी दी थी लेकिन क्या पता था कि आरोपी उनकी बहन की जान ले लेगा। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बहरहाल, पुलिस ने इमरान की तहरीर पर आरोपी खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर ली है।

शव के पास बैठकर रोते रहे बच्चे...

ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि बताया कि सुबह काफी देर तक बच्चे अपनी मां शबनम को जगाते रहे, उनको लग रहा था कि उनकी मां सो रही है। दोनों शव के पास काफी देर तक बैठे रहे लेकिन जब मां नहीं उठी तो उन्होंने पड़ोसियों को इसके बारे में जानकारी दी। पूरामुफ्ती थाना प्रभारी अविनाश कुमार सिंह ने बताया कि अवैध संबंध के शक चलते शबनम की हत्या किए जाने की बात सामने आई है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed