SBI BMO 2026: मेडिकल प्रोफेशनल्स के लिए एसबीआई में भर्ती, MBBS की डिग्री वाले करें आवेदन, 93960 रुपये तक सैलरी
SBI BMO Recruitment 2026: एसबीआई ने बैंक मेडिकल ऑफिसर (BMO-II) के 35 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। एमबीबीएस और आवश्यक अनुभव रखने वाले उम्मीदवार 14 जुलाई 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। चयन शॉर्टलिस्टिंग और इंटरव्यू के आधार पर होगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
SBI BMO Recruitment 2026: भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने बैंक मेडिकल ऑफिसर (BMO-II) के पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। इस भर्ती अभियान के तहत देशभर के विभिन्न सर्किलों में कुल 35 पद भरे जाएंगे। आवेदन प्रक्रिया 24 जून 2026 से शुरू हो चुकी है और इच्छुक उम्मीदवार 14 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यह भर्ती मेडिकल क्षेत्र के अनुभवी पेशेवरों के लिए बैंकिंग सेक्टर में करियर बनाने का अवसर लेकर आई है।
35 पदों पर होगी भर्ती
नोटिफिकेशन के अनुसार, बैंक मेडिकल ऑफिसर (BMO-II) के कुल 35 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इनमें 31 पद अनारक्षित (UR) और 4 पद अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के लिए आरक्षित हैं। इस भर्ती में एससी, एसटी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए कोई पद निर्धारित नहीं किया गया है। सबसे अधिक 6-6 रिक्तियां लखनऊ और महाराष्ट्र सर्किल में हैं। इसके अलावा भुवनेश्वर और जयपुर में 4-4 तथा पटना में 3 पद उपलब्ध हैं। नोट करें महत्वपूर्ण तिथियां
| कार्यक्रम | तिथि |
|---|---|
| ऑनलाइन आवेदन शुरू | 24 जून 2026 |
| आवेदन की अंतिम तिथि | 14 जुलाई 2026 |
| आवेदन में संशोधन की अंतिम तिथि | 14 जुलाई 2026 |
| शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि | 14 जुलाई 2026 |
| आवेदन पत्र प्रिंट करने की अंतिम तिथि | 29 जुलाई 2026 |
कौन कर सकता है आवेदन?
आवेदन करने वाले उम्मीदवार के पास राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (NMC) या राज्य मेडिकल काउंसिल से मान्यता प्राप्त संस्थान से MBBS की डिग्री होनी चाहिए।
- इसके अलावा उम्मीदवार के पास संबंधित मेडिकल काउंसिल में पंजीकरण के बाद का कार्य अनुभव भी होना जरूरी है।
- MBBS उम्मीदवारों के लिए कम से कम 5 वर्ष का अनुभव आवश्यक है।
- MD/MS या पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा धारकों के लिए न्यूनतम 3 वर्ष का अनुभव जरूरी है।
- इंटर्नशिप अवधि को अनुभव में शामिल नहीं किया जाएगा।
आयु सीमा
1 मई 2026 की स्थिति के अनुसार उम्मीदवार की अधिकतम आयु 35 वर्ष निर्धारित की गई है।
चयन प्रक्रिया
एसबीआई मेडिकल ऑफिसर भर्ती 2026 में उम्मीदवारों का चयन कई चरणों में किया जाएगा।
1. शॉर्टलिस्टिंग
आवेदनों की जांच के बाद योग्य उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।
2. इंटरव्यू
शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को व्यक्तिगत साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा। इंटरव्यू 100 अंकों का होगा।
3. मेरिट लिस्ट
अंतिम मेरिट सूची इंटरव्यू में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार की जाएगी।
4. दस्तावेज सत्यापन
चयनित उम्मीदवारों को सभी मूल प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने होंगे।
5. मेडिकल फिटनेस
नियुक्ति से पहले उम्मीदवारों को एसबीआई के निर्धारित चिकित्सा मानकों के अनुसार फिट पाया जाना आवश्यक होगा।
आवेदन शुल्क
| श्रेणी | आवेदन शुल्क |
|---|---|
| सामान्य / EWS / OBC | 750 रुपये |
| SC / ST / PwD | कोई शुल्क नहीं |
SBI BMO Recruitment 2026 Notice - PDF
ऐसे करें आवेदन
- एसबीआई के करियर पोर्टल पर जाएं।
- BMO Recruitment 2026 लिंक पर क्लिक करें।
- आवश्यक जानकारी दर्ज कर पंजीकरण करें।
- आवेदन फॉर्म भरें।
- जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।
- आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- फॉर्म जमा कर उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।