सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   UPPSC Assistant Professor Answer Key 2026 Released, Raise Objections Till June 9

UPPSC Assistant Professor: यूपी सहायक प्रोफेसर भर्ती परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी, नौ जून तक दर्ज कराएं आपत्ति

जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Akash Kumar Updated Fri, 05 Jun 2026 06:27 PM IST
विज्ञापन
सार

UPPSC Assistant Professor Answer Key: यूपीपीएससी ने असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा 2025 की प्रश्न पुस्तिकाएं और प्रोविजनल आंसर-की जारी कर दी हैं। उम्मीदवार 9 जून 2026 शाम 5 बजे तक आपत्तियां दर्ज करा सकते हैं। अंतिम उत्तर कुंजी जारी करने से पहले आयोग सभी वैध आपत्तियों की समीक्षा करेगा।
 

UPPSC Assistant Professor Answer Key 2026 Released, Raise Objections Till June 9
Answer Key - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार

UPPSC Assistant Professor Answer Key 2026: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा 2025 की प्रश्न पुस्तिकाएं और प्रोविजनल आंसर-की जारी कर दी हैं। जिन उम्मीदवारों ने 31 मई 2026 को आयोजित परीक्षा में भाग लिया था, वे अब आयोग की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से अपने विषय की उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं।

Trending Videos


आयोग ने सामान्य अध्ययन (General Studies) सहित विभिन्न विषयों की प्रोविजनल आंसर-की जारी की है। उम्मीदवार इन उत्तर कुंजियों की मदद से अपने संभावित अंक का अनुमान लगा सकते हैं और यदि किसी प्रश्न या उत्तर में त्रुटि दिखाई देती है तो उस पर आपत्ति भी दर्ज करा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

कई विषयों की आंसर-की जारी

यूपीपीएससी ने सामान्य अध्ययन के अलावा कई विषयों की उत्तर कुंजी जारी की है। इनमें प्रमुख रूप से:

  • बॉटनी (Botany)
  • केमिस्ट्री (Chemistry)
  • कॉमर्स (Commerce)
  • एग्रीकल्चर (Agriculture)
  • एजुकेशन (Education)
  • इंग्लिश (English)
  • जियोलॉजी (Geology)
  • हिंदी
  • इतिहास
  • होम साइंस
  • लॉ (Law)
  • गणित
  • मिलिट्री साइंस
  • फिजिकल एजुकेशन
  • पॉलिटिकल साइंस
  • साइकोलॉजी
  • संगीत (वोकल और इंस्ट्रुमेंटल)
  • संस्कृत
  • समाजशास्त्र
  • जूलॉजी
  • सांख्यिकी (Statistics)

पर्शियन सहित अन्य विषय शामिल हैं।

आपत्ति दर्ज कराने का मौका

आयोग ने उम्मीदवारों को प्रोविजनल आंसर-की पर आपत्ति दर्ज कराने का अवसर भी दिया है। यदि किसी अभ्यर्थी को उत्तर कुंजी में कोई गलती नजर आती है, तो वह निर्धारित प्रारूप में अपनी आपत्ति भेज सकता है।


यूपीपीएससी ने स्पष्ट किया है कि केवल प्रश्न संख्या 1 से 30 तक के प्रश्नों पर ही आपत्तियां स्वीकार की जाएंगी। आपत्ति दर्ज करते समय उम्मीदवारों को निम्नलिखित जानकारी देनी होगी:
  • प्रश्न संख्या
  • आयोग द्वारा जारी उत्तर
  • उम्मीदवार के अनुसार सही उत्तर
  • सही उत्तर के समर्थन में प्रमाण या दस्तावेज
विज्ञापन

कब तक भेज सकते हैं आपत्ति?

उम्मीदवार अपनी आपत्तियां 9 जून 2026 को शाम 5 बजे तक आयोग को भेज सकते हैं। आपत्तियां निम्न पते पर रजिस्टर्ड डाक के माध्यम से भेजनी होंगी:

परीक्षा नियंत्रक (असिस्टेंट प्रोफेसर परीक्षा-2025)
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC)
10, कस्तूरबा गांधी मार्ग, प्रयागराज - 211018


आयोग ने कहा है कि बिना प्रमाण के भेजी गई आपत्तियों पर विचार नहीं किया जाएगा। इसके अलावा अंतिम तिथि के बाद प्राप्त होने वाले अभ्यावेदन भी स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

ऐसे डाउनलोड करें आंसर-की

उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान चरणों का पालन करके उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं:

  • यूपीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर उपलब्ध नोटिफिकेशन या आंसर-की सेक्शन खोलें।
  • "Assistant Professor Answer Key 2026" लिंक पर क्लिक करें।
  • संबंधित विषय का चयन करें।
  • प्रश्न पत्र और आंसर-की की पीडीएफ डाउनलोड करें।
  • अपने उत्तरों का मिलान करें और भविष्य के लिए फाइल सुरक्षित रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed