सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   CSIR IGIB Technician Recruitment 2026 Registration Started, 10th-ITI Passed Can Apply Online Till July 4

CSIR IGIB Recruitment 2026: सीएसआईआर में टेक्नीशियन की नौकरी, 10वीं-ITI पास के लिए मौका; 63,200 रुपये तक वेतन

जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Akash Kumar Updated Fri, 05 Jun 2026 01:46 PM IST
विज्ञापन
सार

CSIR IGIB Technician 2026: सीएसआईआर आईजीआईबी ने टेक्नीशियन (ग्रेड-II) के पदों पर भर्ती निकाली है। आवेदन प्रक्रिया आज से शुरू हो गई है और उम्मीदवार 4 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। चयनित अभ्यर्थियों को 19,900 से 63,200 रुपये तक वेतन मिलेगा।
 

CSIR IGIB Technician Recruitment 2026 Registration Started, 10th-ITI Passed Can Apply Online Till July 4
CSIR IGIB Technician Recruitment 2026 - फोटो : AI Genrated
विज्ञापन

विस्तार

Trending Videos

CSIR IGIB Technician Recruitment 2026: विज्ञान और तकनीकी क्षेत्र में करियर बनाने के इच्छुक युवाओं के लिए वैज्ञानिक एवं औद्योगिक अनुसंधान परिषद (CSIR) ने शानदार भर्ती निकाली है। सीएसआईआर के अंतर्गत आने वाले इंस्टीट्यूट ऑफ जीनोमिक्स एंड इंटीग्रेटिव बायोलॉजी (IGIB) ने टेक्नीशियन (ग्रेड-II) पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं।

संस्थान ने विज्ञापन संख्या 01/2026 के तहत कुल 15 रिक्त पदों के लिए भर्ती अधिसूचना जारी की है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से 4 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


चयनित अभ्यर्थियों को पे मैट्रिक्स लेवल-2 के तहत 19,900 से 63,200 रुपये प्रति माह तक वेतन दिया जाएगा। कुल अनुमानित मासिक परिलब्धियां (Emoluments) लगभग 39,970 रुपये होंगी।
विज्ञापन


महत्वपूर्ण तिथियां

कार्यक्रम तिथि
ऑनलाइन आवेदन शुरू 5 जून 2026
आवेदन की अंतिम तिथि 4 जुलाई 2026

क्या है सीएसआईआर-आईजीआईबी?

सीएसआईआर-आईजीआईबी देश के प्रमुख जैव विज्ञान और जीनोमिक्स अनुसंधान संस्थानों में से एक है। ऐसे में विज्ञान और तकनीकी क्षेत्र में करियर बनाने के इच्छुक युवाओं के लिए यह एक अच्छा अवसर माना जा रहा है। योग्य उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें।

 

विवरण जानकारी
संस्थान का नाम सीएसआईआर इंस्टीट्यूट ऑफ जीनोमिक्स एंड इंटीग्रेटिव बायोलॉजी (IGIB)
पद का नाम टेक्नीशियन (ग्रेड-II)
विज्ञापन संख्या 01/2026
कुल पद 15
आवेदन का माध्यम ऑनलाइन
अंतिम तिथि 4 जुलाई 2026
अधिकतम आयु सीमा 28 वर्ष
वेतनमान 19,900 रुपये - 63,200 रुपये
नौकरी का प्रकार फुल टाइम

 

पदों का विवरण

इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 15 रिक्तियां भरी जाएंगी, जिनका विवरण इस प्रकार है:

 
पद रिक्तियां
टेक्नीशियन (1) एवं T-01 7
टेक्नीशियन (1) एवं T-02 8
कुल 15

 

शैक्षणिक योग्यता

उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं (SSC) या समकक्ष परीक्षा विज्ञान विषय के साथ न्यूनतम 55 प्रतिशत अंकों से उत्तीर्ण होना आवश्यक है। इसके साथ संबंधित ट्रेड में आईटीआई प्रमाणपत्र होना चाहिए।

आयु सीमा

भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 28 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।
 

कितना मिलेगा वेतन?

चयनित उम्मीदवारों को पे मैट्रिक्स लेवल-02 के तहत वेतन दिया जाएगा।

विवरण राशि
पे लेवल लेवल-02
वेतनमान 19,900 रुपये - 63,200 रुपये
अनुमानित कुल मासिक परिलब्धियां 39,970 रुपये


CSIR IGIB Technician Recruitment 2026 Notification PDF

आवेदन कैसे करें?

उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके आवेदन कर सकते हैं:

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट igib.res.in पर जाएं।
  • भर्ती अनुभाग में जाकर टेक्नीशियन (ग्रेड-II) भर्ती 2026 लिंक पर क्लिक करें।
  • ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरें।
  • व्यक्तिगत, शैक्षणिक और संपर्क संबंधी जानकारी दर्ज करें।
  • पासपोर्ट साइज फोटो, हस्ताक्षर और आवश्यक प्रमाणपत्र अपलोड करें।
  • यदि लागू हो तो आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • सभी जानकारी की जांच करने के बाद फॉर्म सबमिट करें।
  • भविष्य के लिए आवेदन पत्र की प्रिंट कॉपी सुरक्षित रख लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed