सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi Anganwadi Recruitment 2026: Vacancies Open for 12th Pass to MA Candidates

Delhi Anganwadi Job: दिल्ली आंगनवाड़ी में निकली विभिन्न पदों पर भर्ती; 12वीं से लेकर एमए पास तक के लिए मौका

जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Shahin Praveen Updated Fri, 05 Jun 2026 03:13 PM IST
विज्ञापन
सार

WCD Recruitment 2026: दिल्ली आंगनवाड़ी विभाग में विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है। इस भर्ती में 12वीं पास से लेकर एमए तक के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।

Delhi Anganwadi Recruitment 2026: Vacancies Open for 12th Pass to MA Candidates
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार

Delhi Anganwadi Vacancy: दिल्ली महिला एवं बाल विकास विभाग (SCPS) के अंतर्गत मिशन वात्सल्य योजना के तहत नई भर्ती 2026 की घोषणा की गई है।  यह भर्ती पूरी तरह एक वर्ष के कॉन्ट्रैक्ट आधार पर की जाएगी। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 10 पदों पर वैकेंसी निकाली गई है। इच्छुक उम्मीदवार 05 जून 2026 से 26 जून 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन होगी और यह भर्ती मिशन वात्सल्य योजना के नियमों के अनुसार की जा रही है।

Trending Videos

रिक्तियों विवरण

दनाम मासिक पारिश्रमिक (समेकित) रिक्त पदों की संख्या
राज्य बाल संरक्षण समिति कार्यक्रम अधिकारी 34,755 UR-01
जिला बाल संरक्षण अधिकारी 44,023 OBC-01, ST-01
संरक्षण अधिकारी (संस्थागत देखभाल) 27,804 UR-04, OBC-03, SC-01
संरक्षण अधिकारी (गैर संस्थागत देखभाल) 27,804 UR-06, OBC-03, EWS-01
विधि सह परिवीक्षा अधिकारी 27,804 UR-01, OBC-02, ST-01
परामर्शदाता 24,356 UR-01
सामाजिक कार्यकर्ता 24,356 UR-03, SC-01, ST-03, EWS-04
अकाउंटेंट 24,356 UR-04, EWS-01, OBC-01
डाटा विश्लेषक 24,356 OBC-01, SC-01, ST-01, EWS-01
सहायक सह-डाटा एंट्री ऑपरेटर 22,411 UR-03, SC-02, ST-02, EWS-02
आउट रीच वर्कर 22,411 UR-03, OBC-02, SC-02

कौन कर सकते हैं आवेदन? 

 

पदनाम आयु सीमा योग्यता
कार्यक्रम अधिकारी (एससीपीएस) 40 वर्ष समाज कार्य/समाजशास्त्र/मनोविज्ञान आदि में पोस्ट ग्रेजुएट (50% अंक), 12वीं में 60%, 2 साल अनुभव, कंप्यूटर और हिंदी-अंग्रेजी ज्ञान
जिला बाल संरक्षण अधिकारी 40 वर्ष संबंधित विषय में पोस्ट ग्रेजुएट (50%), 12वीं 60%, 3 साल अनुभव, कंप्यूटर और भाषा ज्ञान
संरक्षण अधिकारी (संस्थागत) 40 वर्ष पोस्ट ग्रेजुएट या ग्रेजुएट के साथ 2 साल अनुभव, 12वीं 60%, कंप्यूटर ज्ञान
संरक्षण अधिकारी (गैर-संस्थागत) 40 वर्ष पोस्ट ग्रेजुएट या ग्रेजुएट के साथ 2 साल अनुभव, 12वीं 60%, कंप्यूटर ज्ञान
विधि सह परिवीक्षा अधिकारी 40 वर्ष LLB डिग्री, 2 साल अनुभव, 12वीं 60%, कंप्यूटर और लेखन कौशल
काउंसलर 35 वर्ष ग्रेजुएट या डिप्लोमा (50%), 12वीं 60%, 1 साल अनुभव, कंप्यूटर ज्ञान
सामाजिक कार्यकर्ता 35 वर्ष समाज कार्य/सामाजिक विज्ञान में ग्रेजुएट (50%), 12वीं 60%, 1 साल अनुभव
लेखाकार 35 वर्ष कॉमर्स/मैथ्स ग्रेजुएट (50%), 12वीं 60%, 1 साल अनुभव, टैली ज्ञान
डाटा विश्लेषक 35 वर्ष स्टैटिस्टिक्स/मैथ्स/इकोनॉमिक्स/कंप्यूटर ग्रेजुएट (50%), 12वीं 60%, 1 साल अनुभव
डाटा एंट्री ऑपरेटर 35 वर्ष 12वीं 60%, कंप्यूटर डिप्लोमा, टाइपिंग 35 WPM, 1 साल अनुभव
आउटरीच वर्कर 35 वर्ष 12वीं 60%, अच्छा संवाद कौशल, कंप्यूटर बेसिक, 1 साल अनुभव
विज्ञापन
विज्ञापन

आवेदन से जुड़े जरूरी नियम

केवल ऑनलाइन आवेदन ही स्वीकार किए जाएंगे। विभाग किसी भी समय पदों की संख्या बढ़ा या घटा सकता है। एक उम्मीदवार सिर्फ एक ही पद के लिए आवेदन कर सकता है। अगर कोई व्यक्ति एक से ज्यादा पदों के लिए आवेदन करेगा, तो उसके सभी आवेदन रद्द कर दिए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed